छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में सड़क में पीटने का फैशन: चक्रधर नगर में 7- 8 लोगों ने एक हरिजन को पीटा! पुलिस ने मार खाने वाले को ही लिया लॉकअप में..? देखें वीडियो

रायगढ़। रायगढ़ में इन दोनों ‘रोड साइड जस्टिस’ का पैटर्न चल गया है। बीच चौक पर समूह बनाकर किसी को पीटा जाता है, उसकी इज़्ज़त तार तार की जाती है और पुलिस मामले को मैनेज करती है। पिछले दिनों मिनीमाता चौक इसका सबसे बड़ा उदाहरण है और कल रात को चक्रधर नगर चौक के सरला विला के पास सड़क पर भी ऐसी घटना हुई। जिसमें 7- 8 लोग मिलकर एक हरिजन की कुटाई करते हैं और हरिजन जब थाना जाता है तो उसे ही थाने में बैठा दिया जाता है। उसे फर्जी पास्को एक्ट में फसाने की धमकी दी जाती है।  इस पूरे मामले में मजे की बात यह है कि हरिजन ने 4 महीने पहले ही पुलिस को इस बारे में शिकायत दिया था कि उन लोगों ने उसे रास्ते में रोक कर जमकर जाति का गलियां दी और धमकाया था।

पूरी घटना को बारे में जानने से पहले आप नीचे वायरल वीडियो देखिए।

(नोट: इस वीडियो में गलियों का भरपूर प्रयोग हुआ है, कृपया अपने विवेक से निर्णय ले)

जानिए पूरा मामला

इस बारे में पीड़ित पक्ष ने बताया कि बजरंग चौहान का उसके ही क्षेत्र की स्थानीय महिला के साथ पिछले सात आठ सालों से संबंध है। महिला की नाबालिक बेटी भी है। पिछले उन महीनों से उनके बीच मनमुटाव है। जिसमें एक स्थानीय युवक रामू सिंधी के द्वारा उसे अगस्त के महीने में बीच सड़क पर रोक कर जातिगत गाली और धमकी दी गई थी। जिसकी शिकायत उसने हरिजन थाना में की गई थी। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मगर कल तगड़े से पिटाई हो गई।

4 महीने पहले पीड़ित का आवेदन

बीती शाम रामू सिंधी और महिला समेत 7-8 लोगों ने उसे चक्रधर नगर सरला विला के पास उसे पीटा, उसे गंदी-गंदी गालियां दी। इसके बाद वह किसी तरह बचकर निकला। जहां चक्रधर नगर थाने शिकायत दर्ज करने गया। उसे पीटने वाले लोग भी पहुंचे। इतनी मार खाने के बाद उल्टे उसे ही थाने में बैठा दिया गया और साथ ही आरोपी पक्ष को यह कानूनी सलाह दी गई की नाबालिक बेटी के नाम से एक फर्जी शिकायत दर्ज कराई जाए, जिससे मामला पोस्को एक्ट के तहत गंभीर प्रवृत्ति का बने।

याद दिलाना पड़ा पुलिस को  कर्तव्य

इस पूरे मामले में जहां पुलिस उसकी शिकायत सुनने को तैयार नहीं थी। वही पीड़ित की आपबीती सुनने के बाद एक बड़े नेता ने कार्यकारी थाना प्रभारी बी आर साहू को उनका कर्तव्य याद दिलाया। तब पुलिस, अब उसकी शिकायत सुनने को तैयार हुई है, कल के मार खाए का आज डॉक्टरी मुलाइज कराया गया। लेकिन वहीं दूसरी तरफ उसे गंभीर मामले फसाने की भी तैयारी जोरों से है।

रायगढ़ का अलग ही जस्टिस सिस्टम

इस पूरी कहानी को देखने सुनने समझने के बाद पहली बात तो यह निकाल कर आती है कि यहां सड़क पर किसी को भी पीटा जा सकता है। और दूसरी अगर आपके पास पैसा, पावर और रसूख.. तीनों में से कोई एक है तो मामला आपके पक्ष में भी हो जाएगा, पीड़ित आरोपी में बदल जाएगा। कोर्ट से पहले रोड एक अलग ही तरह का जस्टिस सिस्टम, फिलहाल अभी रायगढ़ में चल रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026