छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में भयानक सड़क हादसा! पिकअप में ही फस गया ड्राइवर… भाई बहन की मौत.. दो बच्चे अस्पताल में गंभीर हालत में..

रायगढ़. एक युवक अपनी बहन व उसके दो बच्चों को बाइक से अपने गांव लेकर जा रहा था, इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उसे ठोकर करते हुए खेत में पलट गई। इस हादसे में जहां भाई-बहन की मौत हो गई तो वहीं दो बच्चे और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे तीनों का उपचार जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरपाली निवासी सुखसागर सिदार पिता रामलाल सिदार (29 वर्ष) की बहन लक्ष्मी सिदार की शादी घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बैहामुड़ा में हुआ है, जिससे सुखसागर सोमवार की सुबह छह बजे बैहामुड़ा गया था और अपनी बहन लक्ष्मी सिदार पति ब्रजमोहन सिदार (35 वर्ष) व उसकी बेटी पूनम सिदार (10 वर्ष) और बेटा पूरब सिदार (7 वर्ष) को अपनी प्लेटिना बाइक क्रमांक सीजी-13 जी-2224 में बैठाकर बैहामुड़ा से कटरापाली लेकर आ रहा था।

दो लोगों की मौत एक की हालत गम्भीर

इस दौरान सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे के आसपास घरघोड़ा के कोगनारा मोड़ के पास पहुंचा था कि लैलूंगा की तरफ से तेज गति से आ रहे पिकअप चालक बरमकेला निवासी राजीव साहू पिता स्वामीनाथ साहू ने इसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार चारों सडक़ में इधर-उधर बिखर गए, साथ ही पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खेत में जाकर पलट गई। ऐसे में घटना की सूचना राहगीरों ने घरघोड़ा पुलिस को दिया, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में पांचों घायलों को उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही सुखसागर सिदार को मृत घोषित कर दिया, वहीं चारों घायलों का प्राथमिक उपचार चल ही रहा था कि महिला लक्ष्मी सिदार ने भी दम तोड़ दी।

पिकअप चालक राजीव साहू के पैर में गंभीर चोट लगने के कारण उसका उपचार घरघोड़ा अस्पताल में ही चल रहा है, साथ ही दोनों बच्चे पूनम व पूरब सिदार को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया, जहां पूनम सिदार की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घरघोड़ा पुलिस ने मृतकों के परिजनों के आने के बाद मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव सौंप दिया है। साथ ही मामले की आगे की जांच जारी है।

पिकअप में फंस गया था चालक

इस संबंध में पुलिस का कहना था कि पिकअप की गति काफी तेज थी, जिससे कोगनारा मोड़ पर मोडऩे के दौरान मुड़ नहीं पाने से बाइक चालक को ठोकर मार दिया और अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में चालक पिकअप में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026