छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिल्डर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: स्थानीय बोले, प्रशासन ने की महज खाना पूर्ति..! जानिए पूरा मामला, डिटेल में, देखें वीडियो

रायगढ़। रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में एक बिल्डर द्वारा किए अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। स्थानीय निवासियों के द्वारा इस अवैध निर्माण को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की गई थी इसके साथ ही मीडिया में भी यह मामला खूब जोर-जोर से उछला था। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोग खुश नहीं है, लोगों को कहना है कि यह कार्यवाही के नाम महज एक खाना पूर्ति है।

शिकायत में क्या लिखा था

दरअसल 26 जुलाई को रायगढ़ कलेक्टरेट में जनदर्शन के दौरान करीब दो दर्जन स्थानीय निवासी वहां पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि छातामुड़ा और संगीतराई क्षेत्र में दशकों पुराने नाले की जमीन जो कि 3.30 मीटर चौड़ी और 700-800 मीटर की है, जिसे अनुभव बिल्डर के पार्टनर आनंद बंसल के द्वारा पाटकर कर अवैध निर्माण किया है। जिसके कारण नाले के बगल से उनका रास्ता रुक गया है, पानी ना मिलने से फसले सूख गई है।

शिकायत की कॉपी

इसके साथ ही ग्राम सांगीतराई में आनंद बंसल पार्टनर अनुभव बिल्डर्स के द्वारा रायगढ़ सारंगढ़ नेशनल हाईवे से जुड़ी हुई सरकारी जमीन पर भी लंबा चौड़ा अतिक्रमण किया जा रहा है। अपनी कॉलोनी को रास्ता देने के लिए 75 मीटर चौड़ाई और 13.5 मीटर गहराई में सरकारी जमीन में बाउंड्री वॉल किया जा रहा है।

आज रेडीमेड सीमेंट के प्रीकास्ट वाल के पिलहर को हटाया गया

मीडिया में बड़े जोर-शोर से उठा था मामला

इतने बड़े सरकारी  भूभाग पर अवैध कब्जे की खबर बड़े ज़ोर शोर उठी। केबल टीवी ग्रैंड न्यूज़ के द्वारा सबसे पहले इस मामले को उठाया गया था। इसके बाद डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक के कई संस्थाओं ने इस खबर को प्रमुखता से लिया। जनदर्शन में की शिकायत और मीडिया के दबाव पर आनन फानन में प्रशासन हरकत में आया और करीब 10 दिन के बाद आज छातामुरा में आज प्रशासनिक अमला इस अवैध कब्जे को हटाने पहुंचा।

नाले के सामने के कुछ हिस्से से ही अतिक्रमण हटाया गया

स्थानीय लोग बोले महज खाना पूर्ति

प्रशासन द्वारा आज अवैध निर्माण के सामने के कुछ हिस्सों को तोड़ा गया। स्थानीय लोगों में आज चर्चा का विषय रहा। आज हमारी टीम  वहां पहुंची तो वहां लोग प्रशासन की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे। उनका कहना था कि कार्यवाही के नाम पर महज खाना पूर्ति कर दी गई है! अभी भी एक बड़ा हिस्सा अवैध कब्जे में ही है।

वीडियो: सामने के अवैध कब्जे वाले हिस्से पर तोड़फोड़ करते हुआ प्रशासनिक हमला

अगर आप इस खबर के बारे में और भी ज्यादा विस्तार से जानना चाहते हैं तो पिछली खबर को देखिए। जिसका लिंक नीचे है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026