छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में गांजा तस्करी का काला खेल बेनकाब: महिला तस्करों के घर से 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दोनो महिला तस्कर सलाखों के पीछे!

  • जोबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 2 महिलाएं गिरफ्तार
  • ग्राम कुर्रू बना था गांजा का डम्पिंग प्वाइंट
  • ओडिशा से माल लाकर यूपी भेजा जाता था सप्लाई
  • गिरोह का खुलासा – मनोज साहू और लवकेश पांडे फरार
  • एएसआई लक्ष्मी राठौर की अगुवाई में ऑपरेशन सफलकुल बरामदगी – ₹6.70 लाख का गांजा व मोबाइल फोन

रायगढ़, 26 अगस्त। रायगढ़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर  की बड़ी कार्यवाही में 64 किलो से अधिक गांजा जब्त कर एक महिला तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में रायगढ़ और उत्तर प्रदेश के आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि मुख्य सरगना सहित तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

जोबी पुलिस की दबिश, कुर्रू बना था गांजा का डम्पिंग प्वाइंट

शनिवार की शाम पुलिस चौकी जोबी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कुर्रू में रहने वाली महिला अनिता बाई अगरिया के घर पर छापा मारा। तलाशी में घर के अंदर से 62 पैकेट गांजा मिला, जिसका वजन 64 किलो 360 ग्राम और बाजार कीमत करीब 6.40 लाख रुपए आंकी गई है।

पूछताछ में अनिता ने कबूल किया कि उड़ीसा से लाए गए गांजे को उसके घर डम्प किया जाता था और फिर ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। उसने यह भी बताया कि शुक्रवार रात को उसका साथी मनोज उर्फ छोटू साहू और लवलेश पांडे कार से गांजा लेकर आए थे।

महिला साथी सरस्वती साहू भी गिरफ्तार

गिरफ्तार अनिता बाई की निशानदेही पर पुलिस ने बोईरदादर ग्रीन सिटी निवासी सरस्वती साहू को भी दबोच लिया। उसके मोबाइल की जांच में गिरोह के बाकी सदस्यों के साथ लगातार संपर्क के सबूत मिले हैं। फिलहाल दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

फरार आरोपी पुलिस की रडार पर

इस तस्करी गिरोह में रायगढ़ का मनोज उर्फ छोटू साहू, उत्तर प्रदेश का लवलेश पांडे और उसका एक साथी भी शामिल है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस टीम की बड़ी सफलता

इस कार्रवाई में एएसआई लक्ष्मी राठौर के साथ आरक्षक घनश्याम सिदार, इतवारी कंवर, अश्वनी सिदार, राजेश राठिया, राजेंद्र राठिया और महिला आरक्षक ऐमेरेसिंया टोप्पो शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बरामद संपत्ति

62 पैकेट गांजा – कुल वजन 64 किलो 360 ग्राम (कीमत लगभग ₹6,40,000)

एक विवो मोबाइल – ₹15,000

एक रियलमी मोबाइल – ₹15,000
कुल बरामद संपत्ति – ₹6,70,000

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026