छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: नाबालिक ने अस्पताल में जन्म दिया शिशु को! बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल!

रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की ने अस्पताल में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलने पर नाबालिक लड़की के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसके साथ ही लड़की के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गणेश विसर्जन में बाजा बजाने आया था

इस मामले में पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल जाकर महिला विवेचक द्वारा बालिका से पूछताछ कर कथन लिया गया। जिसमें बालिका बताई की सितंबर 2022 को गणेश विसर्जन कार्यक्रम में विजय कुमार मांझी नाम का लड़का बैंड बजाने उनके गांव आया था। जिससे जान परिचय हुआ। उसके बाद से विजय इसके गांव आना-जाना कर मेल जोल बढ़ाया। कुछ दिनों बाद विजय शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर अपने साथ अपने गांव ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। बालिका विजय मांझी को शादी करने कहती थी तो विजय शादी से टाल मटोल करता रहा। पिछले दिनों बालिका अस्पताल में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दी। विजय मांझी बालिका को नाबालिक जानते हुये भी उसके साथ शारीरिक स्थापित किया।

भागने की फिराक में था

घरघोड़ा पुलिस मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए आरोपी विजय मांझी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध कायम किया गया। तत्काल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्टाफ के साथ रवाना हुए। आरोपी विजय कुमार मांझी फरार होने की फिराक में था। जिसे कुडूमकेला, घरघोड़ा के पास हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी से पूछताछ कर संगीन धारों में गिरफ्तार कर घरघोड़ा न्यायालय पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर आरोपी विजय कुमार मांझी (22 साल) को घरघोड़ा पुलिस द्वारा जेल दाखिल किया गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026