छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में आधी रात को मोबाइल दुकान में छप्पर तोड़कर घुसे चोर: सीसीटीवी में हुआ सब रिकॉर्ड! देखें CCTV फुटेज

रायगढ़। कोडा़तराई बस स्टैंड के पास सविन मोबाईल दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। बीती रात 12 बजे के बाद दो अज्ञात शातिर चोरों दुकान के हाडवेस्टर छप्पर को तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखे मोबाइल फोन से हाथ साफ करते नजर आ रहे हैं। चोरी की पूरी वारदात मोबाईल दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई है। जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

चोरों ने बड़ी ही चतुराई से वारदात को अंजाम दिया और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए। दुकान संचालक ने इस चोरी मामले की सूचना जुटमील पुलिस को दी है। चोरी की गई संपत्ति का मूल्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिसका आंकलन किया जा रहा। मामले की गहन जांच जारी है।

घटनास्थल का मुआयना करते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि चोरों की पहचान और गिरफ्तार किया जा सके। चोरों के आतंक से इलाके में सनसनी फैल गई है।

फिलहाल लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि यह चोरी व्यावसायिक क्षेत्र में हुई है। व्यापारियों ने भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जांच के दौरान जुटमील पुलिस ने आसपास के इलाकों में गहन पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026