छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गोपी टॉकीज के सामने बड़ी सेंधमारी: छत के रास्ते घुसा चोर, ‘सेल स्पॉट’ से उड़ाए 13 लाख के 16 आईफोन और कैश! CCTV फुटेज में कैद हुई एक संदिग्ध की तस्वीर

रायगढ़। बीती रात शहर के पॉश और भीड़भाड़ वाले इलाके गोपी टॉकीज के सामने स्थित ‘सेल स्पॉट’ (Cell Spot) मोबाइल दुकान में लाखों रुपये की चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक शातिर चोर दुकान की दूसरी मंजिल का ताला तोड़कर अंदर घुसा और शोकेस से 16 महंगे आईफोन (iPhone) सहित नगदी लेकर रफूचक्कर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है।

हाइलाइट्स:

  • गोपी टॉकीज के सामने स्थित ‘सेल स्पॉट’ मोबाइल दुकान में हुई 13 लाख 39 हजार की बड़ी चोरी
  • चोर ने दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़ा और ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान में की सेंधमारी
  • दुकान के शोकेस से 16 नग आईफोन (iPhone) और गल्ले में रखे 30 हजार रुपये नकद ले उड़ा शातिर
  • सिटी कोतवाली पुलिस ने BNS की धाराओं में दर्ज किया अपराध,
  • FSL टीम कर रही बारीकी से जांच CCTV फुटेज में कैद हुई एक संदिग्ध की तस्वीर,
  • शिनाख्त के लिए आम जनता से पुलिस ने की अपील

सुबह 10 बजे शटर उठाते ही उड़े मालिक के होश

जानकारी के अनुसार, सेल स्पॉट के संचालक मोहम्मद फारुक (निवासी लक्ष्मीपुर) अपनी दुकान में नए और पुराने मोबाइलों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। सोमवार (9 मार्च 2026) की रात करीब 9:30 बजे वे रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे।

आज (मंगलवार) सुबह लगभग 10:00 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे और शटर उठाकर अंदर गए, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान के शोकेस काउंटर में रखे सारे महंगे मोबाइल अस्त-व्यस्त पड़े हुए थे। जांच करने पर पता चला कि काउंटर टेबल के पास शोकेस में सहेज कर रखे गए 16 नग आईफोन और दराज में रखे 30 हजार रुपये नकद गायब हैं।

छत के रास्ते हुई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 13 लाख से ज्यादा का माल पार

चोर ने इस पूरी वारदात को बड़े ही शातिराना अंदाज में अंजाम दिया है। छानबीन करने पर पता चला कि चोर मेन शटर से नहीं, बल्कि दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसा था। वहां से वह ग्राउंड फ्लोर की मुख्य दुकान में पहुंचा और कीमती आईफोन व कैश समेट कर उसी रास्ते से फरार हो गया। चोरी गए मोबाइलों और नकदी की कुल कीमत लगभग 13 लाख 39 हजार रुपये आंकी गई है।

CCTV में दिखा संदिग्ध, पुलिस ने जारी की तस्वीर

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट्स व अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 111/2026 (धारा 305, 331(4) BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

CCTV में दिखा संदिग्ध, पुलिस ने जारी की तस्वीर

आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक संदिग्ध की तस्वीर मिली है। इस फुटेज को जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों और आसपास के जिलों में भेज दिया गया है।

[videopress OMUkVXm4]

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर इस संदिग्ध के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दें (सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा)।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026