छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: मर्डर मिस्ट्री सॉल्व! हफ्ते पर पहले खेत में मिली थी लाश.. 24 साल का लड़का गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस के द्वारा एक अधेड़ की मर्डर मिस्ट्री सॉल्व कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर के शाम थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम चंवरपुर के खेत टिकरा में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिला। सूचना पाकर तत्काल थाना प्रभारी लैलूंगा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां शव के निरीक्षण पर मृतक के शरीर में हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट जैसे चोट के निशान देखा गया।

मृतक की शिनाख्त महाजन सिदार पिता स्व.समारू सिदार उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम सिहारधार गम्हार थाना लैलूंगा के रूप में हुआ। घटनास्थल पर मृतक का टार्च एवं एक जोड़ प्लास्टिक का जूता रखा हुआ था जिसे जप्त किया गया। लैलूंगा पुलिस द्वारा बिना नंबरी मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही पश्चात मृतक की मृत्यु का असली कारण का पता लगाने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि महाजन सिदार (मृतक) के घर 26 सितंबर को ग्राम चंवरपुर का रतन सोरेंग, उसकी पत्नी तथा भाई-बहू उसके घर आये थे। रतन सोरेंग की पत्नी शाम को वहीं सो गई थी। जिसे छोड़ने महाजन सिदार को ग्राम चंवरपुर रतन के घर गया था और वापस नहीं आया।

शार्ट पीएम रिपोर्ट पर मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक पाये जाने पर 29 सितंबर को हत्या का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी द्वारा मृतक के चचेरे भाई एतवार सिदार से मिली जानकारी पर कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुये ग्राम चंवरपुर के रतन सोरेंग, उसकी पत्नी और भाई- बहु से अलग-अलग पूछताछ किया गया। जिसमें उनके बयान में विरोधाभाष आया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने ने बताया कि तीनों 26 के सुबह ग्राम सिहारधार गए थे। जहां महाजन सिदार के घर सभी खाना पीना किये जिसके बाद रतन और उसकी भाई-बहू घर लौट आए, रतन की पत्नी वहीं सो गई। महाजन सिदार रात्रि करीब 9:00 बजे रतन की पत्नी को छोड़ने पैदल उसके घर गया था। जहां पहुँचने के बाद रतन के घर में बैठकर सभी बातचीत कर रहे थे, तभी रतन का लड़का संतोष सोरेंग आया और बाहरी लोग (महाजन सिदार) को घर में बुलाते हो कहकर अपने माता पिता से झगड़ा विवाद करने लगा।

झगड़ा को देखकर महाजन सिदार अपने घर जाने निकला, संतोष सोरेंग भी बांस का डंडा लेकर महाजन सिदार के पीछे-पीछे गया और रास्ते जंगल में डंडा और हाथ मुक्के से मारपीट कर महाजन सिदार की हत्या कर जंगल में शव को छोड़कर आ गया ।

आरोपी संतोष सोरेंग पिता रतन सोरेंग उम्र 24 साल निवासी चैलीटोंगरी चंवरपुर थाना लैलूंगा से पूछताछ कर उसने अपना गुनाह कबूल किया। जिसके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त बांस का पतला डंडा की जप्ती की गई है। आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सुपरविजन में आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक जय शरण चंद्रा, सुमेश गोस्वामी एवं आरक्षक हेलारियुस तिर्की की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026