छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ नगर निगम की अनोखी पहल: गुलाब का फूल दे रही स्वच्छता दीदीया.. जानिए क्यों..?

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम के सफाई दरोगा और एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर, स्वच्छता दीदियों ने सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने, दो डस्टबिन का उपयोग करने और शहर को स्वच्छता इस श्रेणी में अग्रणी रखने अनोखी पहल की शुरुआत की है। मंगलवार को चक्रधर नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास, डिग्री कॉलेज रोड और पंजरी प्लांट के सड़क किनारे के व्यवसाईयों को गुलाब के फूल भेंट कर शहर को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

गार्बेज फ्री सिटी से चुका रायगढ़

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के परिणाम में नगर निगम रायगढ़ को 56 स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें स्वच्छता सर्वेक्षण के विभिन्न आयाम के लिए तय अंक तय है। जिसमें हमारा शहर रायगढ़ गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) में पिछड़ गया। गार्बेज फ्री सिटी मुख्य रूप से सोर्स सेग्रीगेशन से जुड़ा हुआ है। यह तभी संभव है जब शहरवासियों द्वारा घरों से निकलने वाले सूखा एवं गीला कचरा को कहीं पर भी नहीं फेंक कर स्वच्छता दीदियों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग कर के दें।

पिछले दिनों हुई बैठक में भी आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा इसकी जानकारी सभी सफाई दरोगा, सभी सुपरवाइजर्स एवं स्वच्छता दीदियों को दी गई थी। इसमें सफाई दरोगा संजय यादव, एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर श्रीमती राखी महंत एवं पंजरी प्लांट एसएलआरएम सेंटर की स्वच्छता दीदियों द्वारा विशेष पहल की जा रही है।

गुलाब का फूल देकर प्रेरित किया

आज टीम द्वारा चक्रधर नगर रेलवे क्रॉसिंग स्थित दुकान संचालक, डिग्री कॉलेज रोड स्थित दुकान संचालक एवं केलो पुल कलेक्टरेट रोड स्थित दुकान संचालकों सहित इन जगहों पर ठेला टपरी लगाने वालों को गुलाब के फूल भेंट कर अपने शहर की स्वच्छता रैंकिंग की जानकारी दी गई। इस दौरान टीम द्वारा उन्हें सूखा एवं गीला कचरा के लिए दो डस्टबिन रखने और दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी सूखा एवं गीला कचरा के लिए दो डस्टबिन उपयोग करने, दुकानों से खाने पीने के सामान लेने वालों को सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया।

वार्ड पार्षद का भी सहयोग

इस दौरान टीम द्वारा सबसे पहले वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद अक्षय कुलदीप को गुलाब के फूल भेंट कर वार्ड के लोगों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने, कचरा कहीं पर भी नहीं फेंकने के लिए जागरूक करने की बात कही। इस दौरान पार्षद अक्षय कुलदीप ने वार्ड एवं शहर को स्वच्छ रखने पूर्ण सहयोग करने की बात कही गई।

चक्रधर नगर क्षेत्र से शुरू की गई पहल

अभियान के दौरान चक्रधर नगर रेलवे क्रॉसिंग डिग्री कॉलेज रोड एवं पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम के पास सड़क किनारे के 40 से ज्यादा दुकानदार ठेला-गुमटी संचालक को गुलाब का फूल भेंट किया गया। दुकान ठेला-गुमटी संचालकों द्वारा शहर को स्वच्छ रखने दो डस्टबिन रखने के साथ सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग स्वयं भी रखने और दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी इसके लिए जागरूक करने के साथ शहर को स्वच्छता की श्रेणी में रखने निगम के इस अभियान से जुड़ने और पूर्ण सहयोग करने की बात कही गई।

निगम कमिश्नर की रिक्वेस्ट

निगम आयुक्त क्षत्रिय ने सभी शहरवासियों से अपने घर के आस पास घर से निकलने वाले कचरे को नहीं फेंकने, कहीं पर भी कचरा नहीं फैलाने, डोर टू डोर कचरा लेने आने वाले स्वच्छता रिक्शा दीदियों या निगम के वाहनों को ही सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने और अपने शहर को स्वच्छता की श्रेणी में अग्रणी बनाने सहभागिता निभाने की अपील की है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026