छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़। नए साल का जश्न.. पति-पत्नी ने जमकर पी शराब! सौतन को लेकर हुआ बवाल.. रात को सोए.. सुबह पत्नी की मिली लाश

रायगढ़। जिले के कापु थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को हत्या की सूचना आरोपी की मां और मृतका की सास ने दी थी। नए साल के जश्न मनाने के लिए दोनों ने जमकर शराब पी थी और फिर दूसरी औरत के विवाद के कारण दोनों में झगड़ा हुआ था।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पति की मां ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। उसका सबसे छोटा बेटा अलग मकान बनाकर अपनी पत्नी के साथ रहता है। जिसका नाम विजय यादव (उम्र 32 वर्ष) है। नए साल के अगले दिन 2 जनवरी की सुबह विजय यादव फोन कर बताया कि कल रविवार को नया साल मनाते दोनों पति-पत्नी शराब पिये थे। रात करीब 8:00 बजे विजय की पत्नी बंधनी ने विजय से कहा कि “तुम दूसरी पत्नी बना लिए हो”। इसी बात से दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

नाराज होकर विजय ने दो डंडा उसकी पत्नी बंधनी के पीठ में मारा। रात में दोनों सो गए। सुबह 5:00 बजे उठकर विजय अपनी पत्नी बंधनी को उठाया नहीं उठी। हिला डुला कर देखा उसकी मौत हो चुकी थी।

विजय के बताने पर पूरी घटना को अपने पति और बड़ा बेटा श्यामलाल को बताई और विजय के घर देखने गये। वहां पर विजय की पत्नी बंधनी बाई उसके घर के दरवाजे के सामने मरी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना अपने गांव के पंच सरपंच को बताएं।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति विजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026