छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : गाली गलौच करने से मना करने पर आरोपी ने युवक का डंडे से सिर फोड़ा.. आरोपी हत्या के प्रयास में गिरफ्तार!

रायगढ़ :1 जनवरी के शाम को थाना तमनार अंतर्गत ग्राम हल्दीझरिया में झगड़ा मारपीट की घटना में एक युवक द्वारा गांव के एक अन्य युवक पर डंडा से सिर पर वारकर प्राण घातक चोट पहुंचाया था । तमनार पुलिस ने आहत की स्थिति देखते हुए उसके मेडिकल रिपोर्ट का पुन: क्यूरी कराकर, रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 307 आईपीसी विस्तारित कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक थाना तमनार अंतर्गत ग्राम हल्दीझरिया में दिनांक 01.01.2023 के शाम करीब 06.00 बजे कमल सिदार (20 साल) गांव के लक्षन कुमार राठिया के घर के बाहर लक्षण राठिया और उसके भाई घुराऊ राम राठिया को गाली गलौच कर रहा था जिसे घुराउ गाली गलौच करने से मना किया, दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और कमल सिदार पास में रखे जलाउ लकड़ी के डंडा से घुराउराम राठिया के सिर पर वार किया जिससे घुराउराम राठिया के सिर में सुजन आया और वहीं बेहोश हो गया।

मिली जानकारी अनुसारआसपास मौजूद लोग बीच बचाव किये और आहत घुराउ राम को तमनार अस्पताल लेकर आये । घटना के संबंध में आहत के भाई लक्षन राठिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 02/2023 धारा 294, 506, 323 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

वहीं आहत घुराउ राम (34 साल) के चोट गंभीर बताते हुए डॉक्टर द्वारा तमनार अस्पताल से बेहतर ईलाज के रायगढ़ रिफर किये । जहां आहत घुराउराम राठिया ईलाजरत है। थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, गवाहों का कथन लिया गया तथा आहत के चोट की स्थिति देखते हुये मेडिकल रिपोर्ट का पुन: डॉक्टर से क्यूरी कराया गया । डॉक्टर द्वारा आहत को आई चोट को गंभीर किस्म का बताने पर प्रकरण में धारा 307 भादवि जोड़ कर आरोपी कमल सिदार की पतासाजी के लिये थाना प्रभारी के नेतृत्व में देर रात पुलिस टीम ग्राम हल्दीझरिया में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ पर आरोपी अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना घटित करना बताया, आरोपी के मेमोरेंडेग पर घटना में प्रयुक्त एक मोटा लकड़ी का डंडा जप्त कर आरोपी कमल सिदार पिता भगत सिदार उम्र 20 साल सा. हल्दीझरिया थाना तमनार जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026