छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : कलेक्टर रानू साहू की पहल पर बच्चों ने देखी अवतार-द वे ऑफ वाटर मूवी

रायगढ़ : कलेक्टर रानू साहू की पहल पर चक्रधर बाल सदन के बच्चों ने आज कार्निवल सिनेमास, ग्रैंड मॉल में अवतार-द वे ऑफ वाटर 3 डी मूवी देखे। बच्चों ने कहा की मूवी बहुत अच्छी एवं मनोरंजक थी, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर साहू को धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि गत माह कलेक्टर साहू चक्रधर बाल सदन के निरीक्षण में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने बाल सदन के बच्चों से उनकी रुचि को लेकर बात की थी। बच्चों ने फिल्म देखने की ईच्छा जतायी थी। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती साहू ने बच्चों के लिए मूवी स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। जिसके तहत बच्चों ने अवतार-द वे ऑफ वाटर मूवी का आनंद उठाया।

इस दौरान चक्रधर बाल सदन के अलावा नीलांचल, आशियाना एवं नई उम्मीद संस्था के लगभग 200 बच्चों ने मूवी का आनंद उठाया। बच्चे मूवी देखकर काफी उत्साहित नजर आए। मालूम हो कि अवतार-द वे ऑफ वाटर एक साईंस फिक्शन मूवी है जिसका निर्देशक जेम्स कैमरॉन ने किया है। यह 2009 में आई मूवी अवतार का यह दूसरा भाग है, जो दर्शकों को एनीमेशन के साथ एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराती है। इस साइंस फिक्शन मूवी में विज्ञान और प्रकृति को दिखाया गया है। इसके विजुअल बहुत ही प्रभावशाली है, जिन्होंने बच्चों का मन मोह लिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026