छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : चौकी प्रभारी जूटमिल की पहल पर मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति को सेंद्री अस्पताल बिलासपुर में किया गया दाखिल….

रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण अपने दायित्वों के निष्पादन के साथ लगातार सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते आ रहे हैं जिससे आमजन के बीच पुलिस की छवि अच्छी बनती जा रही है। ऐसा एक और मामला जूटमिल चौकी पुलिस के द्वारा कर दिखाया गया है जिसकी हर कोई जूटमिल पुलिस के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। यह कि डीपापारा मिडमिडा में रहने वाला हरिहर उरांव पिता स्वर्गीय सुग्रीव उरांव उम्र 36 वर्ष जो कि अपने मानसिक अस्वस्थता की वजह से इधर-उधर भटकता रहता था

उसकी दशा देखकर लोग उसे पागल कहना शुरू कर दिये थे। पेट्रोलिंग दौरान हरिहर की दयनीय अवस्था को देखकर जूटमिल थाना चौकी प्रभारी कमल किशोर पटेल का ह्रदय द्रवित हो गया। कमल पटेल ने अपने चौकी के आरक्षक पद्मेश डेंजारे (क्रमांक 567) के मार्फत हरिहर का इलाज करवाने के लिए स्थानीय डॉक्टर पूजा अग्रवाल के पास भिजवाये। डॉक्टर ने जांच के बाद हरिहर को मानसिक अस्वस्थ बतलाया था।

जिसके बाद हरिहर के उचित इलाज के लिए उसे मानसिक चिकित्सा केंद्र सेंद्री (बिलासपुर) भेजने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना से मार्गदर्शन प्राप्त कर साइबर सेल चौकी प्रभारी जूटमिल कमल किशोर पटेल स्वयं रूचि लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष आवेदन पेश कर न्यायालय से हरिहर के इलाज के लिए इजाजत मांगे

जिस पर माननीय न्यायालय ने हरिहर को उचित इलाज के लिए सेंद्री अस्पताल बिलासपुर भेजने का आदेश जारी किया गया । माननीय न्यायालय के आदेश पर हरिहर को उचित ईलाज के लिये जूटमिल पुलिस ने सेन्द्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सायबर सेल/चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक के.के. पटेल की मेहनत रंग लायी अब हरिहर का इलाज शासकीय मानसिक विकलांग केंद्र सेंद्री, बिलासपुर में होगा ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026