छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ ‘ऑपरेशन तलाश’: 10 महीने से फरार बदमाश मनीष बिहारी गिरफ्तार, मैरिज गार्डन के पास किया था खूनी खेल

रायगढ़। शहर में ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने 10 महीने से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश मनीष सिंह उर्फ ‘मनीष बिहारी’ को धर दबोचा है। आरोपी अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने और जातिगत गाली-गलौज (SC/ST Act) के मामले में पिछले साल मई से ही फरार चल रहा था।

हाइलाइट्स:

  • चक्रधरनगर इलाके के विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास 24 मई 2025 की रात हुई थी वारदात
  • रास्ता रोककर युवक को बुरी तरह पीटने और जातिगत अपमान पर लगा था SC/ST एक्ट
  • ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत 10 महीने से फरार शातिर आरोपी मनीष बिहारी उर्फ ‘बिहारी बाबू’ गिरफ्तार
  • फरवरी में हुलिया बदलकर (दाढ़ी-बाल बढ़ाकर) घूम रहे इसी मामले के आरोपी अंशुल ठाकुर को भी भेजा गया था जेल
  • आरोपी मनीष बिहारी पर जूटमिल थाने में पहले से ही दर्ज हैं मारपीट और गुंडागर्दी के कई मामले

रात 1:30 बजे रोका था रास्ता, फिर बरसाए लात-घूंसे

यह पूरा मामला पिछले साल 24-25 मई 2025 की रात का है। पीड़ित युवक अपनी दीदी के घर (ग्राम लामीदरहा) से रात करीब 1:30 बजे वापस लौट रहा था। तभी विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार कुछ लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया।

आरोपियों में मनीष बिहारी, बबलू दास महंत, अंकुल ठाकुर और अन्य साथी शामिल थे। इन बदमाशों ने युवक के साथ न सिर्फ अश्लील गाली-गलौज की, बल्कि विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए उसे अपमानित किया और हथियारों व हाथ-मुक्कों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और परिजनों को जानकारी देकर अस्पताल में भर्ती हुआ।

हुलिया बदलकर छिप रहा था एक साथी, गया जेल

मामले में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 219/2025 के तहत बलवा, मारपीट और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। इस प्रकरण की विवेचना खुद नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) मयंक मिश्रा कर रहे थे।

गिरफ्तारी के डर से सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने 20 फरवरी को इस मामले के एक आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस से बचने के लिए अंशुल ने अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया था और पहचान छिपाने के लिए बाल व दाढ़ी बढ़ा ली थी, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं सका और उसे जेल भेज दिया गया।

अब ‘बिहारी बाबू’ भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

इसी मामले में मुख्य आरोपियों में से एक ‘मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू’ (26 वर्ष, मूल निवासी लेबर कॉलोनी जूटमिल, हाल मुकाम छातामुड़ा बाईपास) लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

कल शाम चक्रधरनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह शहर में घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ‘बिहारी बाबू’ का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर जूटमिल थाने में भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल इस गिरोह के शेष फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026