छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: ‘मौत के डैम’ पचधारी पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! धारा 163 लागू, नहाने, पिकनिक और सेल्फी लेने पर पूर्ण प्रतिबंध, दर्ज होगी FIR

रायगढ़। जिले के गोवर्धनपुर स्थित पचधारी एनीकट (Pachdhari Anicut) में लगातार हो रही युवाओं की मौत और डूबने की दर्दनाक घटनाओं के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने पचधारी डैम और उसके आसपास के इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है। अब पचधारी एनीकट में नहाना, पिकनिक मनाना, और ‘रील’ या सेल्फी बनाना पूरी तरह से गैरकानूनी होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

​हाइलाइट्स

  • ​पचधारी एनीकट में लगातार हो रही मौतों के बाद जिला प्रशासन सख्त, BNSS की धारा 163 लागू
  • ​शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक डैम और आसपास के इलाके में आम लोगों की ‘नो-एंट्री’
  • ​एनीकट के 500 मीटर के दायरे में शराब और गांजा पीने पर रोक, नशे में पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • ​डैम के किनारे, रिटेनिंग वॉल और चट्टानों पर खड़े होकर सेल्फी लेने, वीडियोग्राफी और ‘रील’ बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध
  • ​नियम तोड़ने वालों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 223 के तहत दर्ज होगी नामजद FIR
  • ​पुलिस लगाएगी चेक पोस्ट, वीकेंड पर उड़ेनदस्ते (Flying Squad) की रहेगी पैनी नजर

​’नो-गो जोन’ बना पचधारी, पानी में उतरना सख्त मना

​प्रशासनिक और पुलिस की तकनीकी रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि पचधारी एनीकट की भौगोलिक संरचना बेहद खतरनाक है। पानी का तेज बहाव, अचानक बढ़ती गहराई और काई लगी फिसलन वाली चट्टानें इसे एक ‘मौत का कुआं’ बना देती हैं। इसी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एनीकट के मुख्य जलभराव क्षेत्र, स्पिलवे और डाउनस्ट्रीम में तैरने, नहाने, कपड़े धोने या किसी भी बहाने से पानी में उतरने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

​सेल्फी और रील बनाने वालों पर गिरेगी गाज

​चेतावनी बोर्ड के बावजूद लोग यहां पिकनिक मनाने और खतरनाक जगहों पर खड़े होकर सेल्फी या सोशल मीडिया के लिए रील (Reels) बनाने पहुंचते थे। अब प्रशासन ने इन सभी गतिविधियों को बैन कर दिया है। एनीकट के गेट या चट्टानों पर फोटो खिंचवाना अब आपको सीधे हवालात पहुंचा सकता है। इसके अलावा 500 मीटर के दायरे में शराब या किसी भी मादक पदार्थ का सेवन पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है।

​स्कूल-कॉलेज के टूर पर पाबंदी, पुलिस का रहेगा पहरा

​नए आदेश के तहत अब बिना एसडीएम (SDM) की अनुमति के पचधारी में कोई भी सामूहिक पिकनिक, पार्टी या स्कूल-कॉलेज का टूर आयोजित नहीं किया जा सकेगा। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी स्कूलों को इसके लिए अलर्ट करें।

​आदेश का पालन कराने के लिए एसएसपी (SSP) को एनीकट के मुख्य रास्तों पर पुलिस चेक पोस्ट बनाने और खासकर शनिवार-रविवार को विशेष पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग वहां बैरिकेडिंग करेगा और पानी बढ़ने पर सायरन बजाने की व्यवस्था करेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन के इस सख्त ‘कागजी आदेश’ का जमीनी स्तर पर कितना कड़ाई से पालन होता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026