छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन का सख्त एक्शन: 4 कर्मचारी बर्खास्त, 3 निलंबित और 12 का तबादला

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में आगामी धान खरीदी को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। संभावित अनियमितताओं पर रोक लगाने और किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन के बाद सहकारिता उप आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत चार कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त, तीन को निलंबित और 12 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है।

लापरवाही और शिकायतों पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी केंद्रों पर पदस्थ कुछ कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थीं। इनमें किसानों को परेशान करने, जबरन वसूली, मनमाने तरीके से टोकन काटने, किसानों से दुर्व्यवहार और बिना सूचना अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप शामिल थे।

इन शिकायतों के आधार पर संबंधित कर्मचारियों को 14 अगस्त 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद 3 सितंबर 2026 को स्मरण पत्र भी भेजा गया। तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने अथवा जवाब प्रस्तुत न करने को पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर चूक मानते हुए यह कार्रवाई की गई।

लैलूंगा में चार बर्खास्त और तीन निलंबित

कार्रवाई के तहत लैलूंगा विकासखंड की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में पदस्थ चार कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। इनमें केशला समिति के डाटा एंट्री ऑपरेटर लालकुमार सिदार, लिबरा समिति के लिपिक टिकेश्वर पटेल, कोड़ासिया समिति के डाटा एंट्री ऑपरेटर हेमसागर मालाकार और लारीपानी समिति के डाटा एंट्री ऑपरेटर विष्णु प्रधान शामिल हैं।

वहीं, लिबरा समिति के डाटा एंट्री ऑपरेटर लुकेश्वर यादव, लैलूंगा समिति के डाटा एंट्री ऑपरेटर अवधेश पैंकरा और लारीपानी समिति के सहायक लिपिक पिताम्बर बैरागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

तीन विकासखंडों के 12 कर्मचारियों का स्थानांतरण

आगामी धान उपार्जन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत रायगढ़, खरसिया और लैलूंगा विकासखंडों के 12 कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर स्थानांतरित किया गया है।

रायगढ़ विकासखंड में उज्ज्वल प्रसाद पटेल को भातपुर से कांटाहरदी, राजेश कुमार पटेल को कांटाहरदी से कछार और कौशल प्रसाद साहू को कछार से भातपुर भेजा गया है। खरसिया विकासखंड में कैलाश पटेल को चपले से बरगढ़, रामखिलावन राठौर को खरसिया से जैमुरा, मनोज राठौर को हालाहुली से तुरेकेला, संतोष राठौर को हालाहुली से बानीपाथर, संजय पाण्डे को बानीपाथर से हालाहुली, डंकेश्वर डनसेना (मानू) को जैमुरा से हालाहुली, जनक पटेल को बानीपाथर से चपले और गेंदलाल श्रीवास को चपले से बानीपाथर पदस्थ किया गया है। वहीं लैलूंगा विकासखंड में त्रिलोचन बेहरा को कोड़ासिया से लैलूंगा स्थानांतरित किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी के दौरान किसानों के साथ दुर्व्यवहार, अवैध वसूली या कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी जारी रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में मारपीट को लूटपाट बताकर दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट: एसपी बोले, झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर लगाया था नकदी और सोने की चेन छीनने का आरोप, शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र देकर कबूला सच
अक्टूबर 14, 2026

रायगढ़ में बंगुरसिया मेन रोड पर साइन बोर्ड से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, जारी किया नंबर

चक्रधरनगर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का किया मुआयना, शव मर्च्युरी में रखवाकर परिजनों की तलाश के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 14, 2026

रायगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे के दूसरे चरण का अधिकारियों ने लिया जायजा: खेतों में पहुंच रहा प्रशासनिक अमला

लैलूंगा और धरमजयगढ़ तहसील के गांवों में राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण, खसरों का पॉलीगॉन बनाकर दर्ज किया जा रहा रकबा
अक्टूबर 14, 2026

जनगणना 2027: नागरिक 10 से 24 जनवरी तक मोबाइल एप से कर सकेंगे स्व-गणना: 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

रायगढ़ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल एप संचालन तथा डिजिटल डेटा प्रविष्टि के तकनीकी निर्देश दिए गए।
अक्टूबर 14, 2026

रायगढ़ में समर्थन मूल्य पर होगी दलहन और तिलहन फसलों की खरीदी: 31 अक्टूबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य

पीएम-आशा योजना के तहत अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली और सोयाबीन की खरीदी के लिए जिले की 17 सहकारी समितियां अधिसूचित
अक्टूबर 14, 2026

सड़क और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक: ट्रैफिक सुधार और त्यौहारों के दौरान पंडालों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

कलेक्टर और एसएसपी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, इंडस्ट्रियल सेफ्टी हैंडबुक तैयार करने और त्योहारों पर सुरक्षा पुख्ता करने के दिए निर्देश
अक्टूबर 14, 2026

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकले युवक के साथ केलो डेम के पास लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

मारपीट कर आईफोन, मोटोरोला मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, तीसरे फरार साथी की तलाश जारी
अक्टूबर 14, 2026

बंगुरसिया साइन बोर्ड से लटकी मिली लाश: हत्या या आत्महत्या..? जांच में जुटी पुलिस

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में 40 से 45 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटीं।
अक्टूबर 14, 2026

10 माह के मासूम को 1.80 लाख में बेचा: पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद कर मां समेत पांच को पकड़ा

कुनकुरी क्षेत्र में महिला पर बिचौलिए के माध्यम से बच्चा बेचने का आरोप, विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर बच्चे को सकुशल बचाया
अक्टूबर 14, 2026