छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में पेट्रोल को लेकर अचानक मची अफरा-तफरी! घड़ी चौक के 2 पंप हुए ‘ड्राई’, स्टेशन चौक पर लगी कतारें… RIG24 की अपील- ‘पैनिक न हों’

रायगढ़। शहर में गुरुवार रात अचानक पेट्रोल संकट की अफवाहों ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। रात करीब 8 बजे घड़ी चौक के पास स्थित पुलिस पेट्रोल पंप और सरकारी पेट्रोल पंप पर फ्यूल का स्टॉक खत्म हो गया। इन दो प्रमुख पंपों के ‘ड्राई’ होते ही शहर के वाहन चालकों में बेचैनी बढ़ गई और स्टेशन चौक स्थित श्याम पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने वालों की भारी भीड़ जमा होने लगी। सोशल मीडिया और लोगों के बीच अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, लेकिन हकीकत यह है कि यह कोई बड़ा या राष्ट्रीय संकट नहीं है, बल्कि महज एक अस्थायी लॉजिस्टिक (सप्लाई) देरी है। RIG24 न्यूज़ शहर की जनता से अपील करता है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगाकर ‘पैनिक बाइंग’ (Panic Buying) से बचें।

पुलिस पेट्रोल पंप, घड़ी चौक

​हाइलाइट्स

  • ​रात 8 बजे घड़ी चौक स्थित ‘पुलिस पेट्रोल पंप’ और ‘सरकारी पेट्रोल पंप’ पर खत्म हुआ पेट्रोल
  • ​पंप बंद होने से शहर के वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी, फैलने लगीं कई तरह की अफवाहें
  • ​स्टेशन चौक स्थित ‘श्याम पेट्रोल पंप’ पर पेट्रोल डलवाने के लिए अचानक उमड़ी भारी भीड़
  • ​सप्लाई चेन की अस्थायी देरी के कारण आई है यह स्थिति, पीछे से आपूर्ति (Supply) पूरी तरह सामान्य
  • ​RIG24 की जनता से अपील: प्रधानमंत्री की बातों का रखें ध्यान, पैनिक होकर न करें फ्यूल का स्टॉक
घड़ी चौक सरकारी पेट्रोल पंप

दो पंप ‘ड्राई’ होते ही स्टेशन चौक और श्याम पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8 बजे शहर के सबसे व्यस्त घड़ी चौक इलाके के पुलिस पेट्रोल पंप और सरकारी पंप पर पेट्रोल खत्म होने का बोर्ड लग गया। अमूमन इन पंपों पर रात में भी अच्छी खासी आवाजाही रहती है। जैसे ही लोगों को यहाँ पेट्रोल नहीं मिला, तो फ्यूल खत्म होने की बात आग की तरह शहर में फैल गई। इसके बाद वाहन चालकों ने स्टेशन चौक स्थित श्याम पेट्रोल पंप का रुख किया, जहां अचानक दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हमने घड़ी चौक स्थित सरकारी पेट्रोल पंप में पता लगाया तो देखा वहां पर पेट्रोल से भरी टैंकर खड़ी थी। वह  सुबह से पेट्रोल सुचारू रूप से मिलेगा।

स्टेशन शॉप पेट्रोल पंप में जमा होती भीड़

​यह ‘संकट’ नहीं, महज सप्लाई में देरी है

​पेट्रोल पंपों पर अचानक स्टॉक खत्म होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर डिपो से टैंकरों के निकलने में देरी, ट्रैफिक या किसी अन्य लॉजिस्टिक कारण से पंपों तक फ्यूल पहुंचने में कुछ घंटों का विलंब हो जाता है। तेल कंपनियों के पास रिजर्व स्टॉक पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। पीछे से सप्लाई चेन (Supply Chain) में कोई रुकावट नहीं है, इसलिए जल्द ही टैंकर पहुंचते ही स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी।

​पीएम मोदी की अपील: अफवाहों से बचें, पैनिक बाइंग न करें

​ऐसे मौकों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार देशवासियों से अपील कर चुके हैं कि किसी भी तरह की अफवाह या पैनिक में आकर आवश्यक वस्तुओं (जैसे पेट्रोल, राशन आदि) की ‘होर्डिंग’ (जमाखोरी) न करें। जब हम जरूरत से ज्यादा फ्यूल अपनी गाड़ियों में भरने लगते हैं (Panic Buying), तो इससे सिस्टम पर अचानक दबाव पड़ता है और जो अस्थायी समस्या होती है, वह एक बड़े संकट का रूप ले लेती है।

​RIG24 की अपील: एक जिम्मेदार नागरिक बनें

RIG24 न्यूज़ रायगढ़ की जनता से एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील करता है। पेट्रोल को लेकर पैनिक न फैलाएं और न ही व्हाट्सएप या सोशल मीडिया की अफवाहों पर यकीन करें। यदि आपकी गाड़ी में कल सुबह तक के लिए पर्याप्त फ्यूल है, तो आज रात पंपों पर कतार लगाने से बचें। स्थानीय प्रशासन और संबंधित ऑयल कंपनियां सप्लाई को सुचारू करने के लिए अपने स्तर पर काम कर रही हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026