छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: ऑनलाइन सट्टा मामले में 1 करोड़ से अधिक नकद और सामग्री और बाप-बेटे सहित तीन पुलिस की गिरफ्त में, देखे SSP शशि मोहन सिंह द्वारा मामले का खुलासा करते हुए पूरा वीडियो

रायगढ़। जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रायगढ़ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में 1 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई है। पुलिस ने मामले में करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को हिरासत में लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

​हाइलाइट्स

  • ​ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी मामले में रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई
  • ​मामले में करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार
  • ​आरोपियों के पास से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद बरामद
  • ​4 मोबाइल फोन और एक नोट गिनने की मशीन भी की गई जब्त
  • ​आरोपियों के खिलाफ BNS और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करती रायगढ़ पुलिस

पूर्व में हुई कार्रवाई से जुड़े तार

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को घरघोड़ा और कोतवाली क्षेत्र में सट्टेबाजी के मामले में कुछ लोगों पर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन और डिजिटल ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू की। पुलिस जांच में करन चौधरी का नाम सामने आया। पुलिस का कहना है कि सट्टेबाजी की रकम को विभिन्न व्यावसायिक माध्यमों से अन्य जगहों पर ट्रांसफर किया जा रहा था। इसी जांच के आधार पर पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल से भी पूछताछ की गई।

​कृष्ण प्राइड टावर में पुलिस की दबिश

जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कृष्ण प्राइड टावर स्थित फ्लैट में दबिश दी। यहां कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनील अग्रवाल के पास से 50 लाख रुपये और पुष्कर अग्रवाल के पास से 52 लाख 60 हजार रुपये नकद जब्त किए। इससे पूर्व करन चौधरी के पास से भी नकद और मोबाइल बरामद किए गए थे। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, एक नोट गिनने की मशीन और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

जब्त नगद रुपए

​पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में कुछ अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

वीडियो: मामले का खुलासा करते रायगढ़ पुलिस एसएसपी शशि मोहन सिंह

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026