छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सट्टे की काली कमाई और हवाला का नेक्सस: करण चौधरी गैंग का गुर्गा सक्ती से गिरफ्तार, कृष्णा प्राइड टॉवर से जुड़े हैं तार

रायगढ़। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा अब सिर्फ हार-जीत का खेल नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों के हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का एक बहुत बड़ा सिंडिकेट बन चुका है। रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन हंट” में इस बड़े नेक्सस की परतें लगातार खुल रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने रायगढ़ से लेकर दिल्ली तक सट्टे और हवाला का नेटवर्क चलाने वाले करण चौधरी गैंग के एक और अहम गुर्गे को सक्ती से गिरफ्तार किया है।

सक्ती से पकड़ा गया आकाश पंसारी

कोतवाली और साइबर पुलिस लंबे समय से करण चौधरी और जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार के सट्टा नेटवर्क को खंगाल रही थी। जांच में सक्ती के ऑफिसर कॉलोनी के रहने वाले आकाश पंसारी (32 वर्ष) का नाम प्रमुखता से सामने आया था। पुलिस को भनक लग गई थी कि आकाश सिर्फ सट्टा नहीं खिलाता, बल्कि सट्टे की मोटी रकम को हवाला के जरिए एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाने का काम भी करता है। तकनीकी सबूत हाथ लगते ही आकाश फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने अब सक्ती में दबिश देकर दबोच लिया है।

आकाश पंसारी

​पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर से होता था कैश का खेल

पुलिस की जांच में इस सिंडिकेट का जो काम करने का तरीका (Modus Operandi) सामने आया है, वो चौंकाने वाला है। करण चौधरी और उसका गैंग सट्टे से आने वाली करोड़ों की रकम अपने पास नहीं रखते थे। पुलिस से बचने के लिए इस ब्लैक मनी को परिचितों के पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और दूसरे बड़े व्यापारियों के पास ‘कैश डंप’ कर दिया जाता था। इसके बाद हवाला चैनलों के जरिए इस काली कमाई को आगे ट्रांसफर कर व्हाइट कर लिया जाता था।

कृष्णा प्राइड टॉवर से जुड़े हैं तार

आपको बता दें कि इस नेटवर्क की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा कृष्णा प्राइड टॉवर में हुई छापेमारी से लगाया जा सकता है। पुलिस ने यहां सुनील अग्रवाल और पुष्कर अग्रवाल के फ्लैट से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश और नोट गिनने की मशीनें बरामद की थीं। जांच में साफ हुआ था कि ये लोग सट्टे के पैसे को हवाला के जरिए खपाने का काम करते थे। गिरफ्तार आकाश पंसारी भी इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा था।

​कर्मचारियों के खातों का होता था इस्तेमाल

जांच एजेंसियों की नजर से बचने के लिए ये सटोरिए अपने बैंक खातों का इस्तेमाल नहीं करते थे। इसके बजाय, करोड़ों का लेन-देन कर्मचारियों, सहयोगियों और जान-पहचान वालों के बैंक खातों और यूपीआई (UPI) से किया जाता था।

​पुलिस ने आकाश पंसारी के पास से एक 60 हजार रुपये का आईफोन और एक वीवो मोबाइल जब्त किया है, जिसमें सट्टे और हवाला लेनदेन के कई राज छुपे हैं। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोशों की तलाश कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026