छोड़कर सामग्री पर जाएँ

13 साल की लड़की को शादी के नाम पर ले भागा: युवक गिरफ्तार, लगी पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं..

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने अभियान संवेदना के तहत कार्रवाई करते हुए लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 21 अक्टूबर 2026 को सिटी कोतवाली में अपनी 13 वर्षीय बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया था कि उसकी बेटी रायगढ़ में परिचित के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी और 20 अक्टूबर की सुबह बिना बताए कहीं चली गई थी। खोजबीन के बाद पता न चलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सोशल मीडिया की पड़ताल और डोंगरगढ़ का घटनाक्रम

जांच के दौरान पुलिस टीम ने बालिका के परिजनों और सहेलियों से पूछताछ की और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की। पुलिस को पता चला कि बालिका और संदेही युवक लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। इसके बाद 26 अक्टूबर 2026 को जैसे ही दोनों रायगढ़ पहुंचे, पुलिस ने घेराबंदी कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में बालिका ने बताया कि करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान भांठापारा, निपनिया निवासी 18 वर्षीय उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत से हुई थी। बालिका के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात युवक रायगढ़ आया और 20 अक्टूबर की सुबह उसे रेलवे स्टेशन बुलाकर ट्रेन से डोंगरगढ़ ले गया। वहां अपने दोस्त के घर रखकर उसने शादी का झांसा दिया और चार दिनों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं

बालिका के बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने मामले में धारा 87, 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी। इसके बाद आरोपी उत्तम रावत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत की गई इस कार्रवाई में नगर निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक विजय एक्का और कोतवाली स्टाफ की भूमिका रही। मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से रायगढ़ में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
अक्टूबर 28, 2026

खरसिया पुलिस ने छोटे देवगांव में पकड़ा 5 किलो गांजा: ढाई लाख के मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई, ग्राहक तलाश रहे आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर
अक्टूबर 28, 2026

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त: परिजनों ने की योगेश कश्यप के रूप में पहचान

जूटमिल पुलिस हत्या के मामले में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत बालकों को पहले ही भेज चुकी है रिमांड पर
अक्टूबर 28, 2026

रायगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज, एग्रीस्टैक पंजीयन और ऑनलाइन टोकन पर प्रशासन का जोर

जिले के खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम जारी, घर बैठे टोकन मिलने से किसानों को कतारों से मिलेगी राहत
अक्टूबर 27, 2026

रायगढ़ जिले में खुलेंगे 7 नए धान उपार्जन केंद्र, संख्या बढ़कर हुई 112

राज्य शासन ने धरमजयगढ़, पुसौर और तमनार ब्लॉक में दी नए केंद्रों की मंजूरी; किसानों के समय और परिवहन खर्च की होगी बचत
अक्टूबर 27, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: कृषक उन्नति योजना में बदलाव, 100 करोड़ से खेल उत्कर्ष मिशन और नए पदों को मंजूरी

मंत्रिपरिषद ने धान पर प्रति एकड़ आदान सहायता देने, औद्योगिक भूमि प्रबंधन नियमों में संशोधन और विभिन्न विभागों में नए पदों के सृजन को हरी झंडी दी।
अक्टूबर 27, 2026

शासकीय राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: शक्कर की बोरी में लगे जीपीएस से 5 आरोपी गिरफ्तार

पुसौर पुलिस ने तकनीक की मदद से पत्थलगांव तक पीछा कर गिरोह को पकड़ा, 115 बोरी चावल और दो लग्जरी कारों समेत 38.60 लाख की संपत्ति जब्त
अक्टूबर 27, 2026

नवयुवक संघ दरोगापारा लकी ड्रॉ: राहुल शर्मा को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी, विजेताओं को बांटे गए आकर्षक इनाम

आयोजन में एलईडी टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन समेत कई उपहार निकाले गए, नवागढ़ की फूल विक्रेता गीता निषाद के नाम निकला तीसरा पुरस्कार
अक्टूबर 27, 2026