छोड़कर सामग्री पर जाएँ

7 लाख की उधारी पर 10 लाख की वसूली: घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायगढ़। उधारी वसूली के नाम पर गुंडागर्दी और रंगदारी दिखाने वाले तीन आदतन बदमाशों का रायगढ़ पुलिस ने सारा खुमार उतार दिया है। कोयला ट्रांसपोर्टर के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने और 10 लाख रुपये की वसूली के लिए जान से मारने की धमकी देने वाले इन हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सीधे जेल (न्यायिक रिमांड) भेज दिया है।

​क्या है पूरा मामला?

आशीर्वाद पुरम कॉलोनी के रहने वाले 52 वर्षीय कोयला ट्रांसपोर्टर कमलेश सिंह ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमलेश ने कुड़ेकेला के रहने वाले ललेश अग्रवाल से काम के लिए कुछ पैसे लिए थे, जिसमें से करीब 7 लाख रुपये वह आर्थिक तंगी के कारण पिछले 3 साल से नहीं चुका पा रहा था।

​इसी उधारी को वसूलने के नाम पर 11 जून की दोपहर शहर का चिन्हांकित गुंडा बदमाश कपिल सोलंकी हाथ में डंडा लेकर अपने दो साथियों मनीष परियानी और गिरीश माखीजा के साथ कमलेश के घर जबरन घुस गया।

​“तेरा मर्डर करवा देंगे…”

घर में घुसते ही इन बदमाशों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी। उन्होंने कमलेश को धमकाते हुए कहा, “तू हम लोगों को नहीं जानता है, तेरा मर्डर करवा देंगे।” इसके बाद उन्होंने ललेश अग्रवाल का पैसा वापस करने का दबाव बनाते हुए 10 लाख रुपये की डिमांड की और कमलेश के साथ डंडे और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की।

इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंची, कोतवाली पुलिस को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने लगातार दबिश देकर पहले मुख्य आरोपी कपिल सोलंकी को उठाया और फिर उसकी निशानदेही पर गिरीश और मनीष को भी धर दबोचा।

हिरासत में तीनों आरोपी

​क्राइम कुंडली: हत्या का प्रयास, पॉक्सो और जिला बदर

पकड़े गए तीनों आरोपी रायगढ़ के आदतन अपराधी हैं और इनका पुराना लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है:

  • ​कपिल सोलंकी (36 वर्ष, स्टेशन चौक): यह कोतवाली थाने का लिस्टेड गुंडा बदमाश है। इस पर 2014 से अब तक पॉक्सो एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और बलवा सहित 18 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं।
  • ​मनीष परियानी (34 वर्ष, सिंधी कॉलोनी): चक्रधरनगर थाने में इस पर 2010 से लूट, जुआ, और आबकारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इस पर 13 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर चुकी है और इसे ‘जिला बदर’ (जिले से बाहर) भी किया जा चुका है।
  • ​गिरीश माखीजा (38 वर्ष, सिंधी कॉलोनी): इसके खिलाफ भी सट्टा, जुआ और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं और इसे गुंडा सूची में डालने की प्रक्रिया चल रही है।

​पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद इन तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026