छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

रायगढ़। जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान संतोष चंद्रा उर्फ मंझला (30 वर्ष), निवासी ग्राम अरसिया, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

किराये के नए मकान तक पहुंचकर की छेड़छाड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता ने 16 अक्टूबर 2026 को थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि करीब एक महीने पहले वह किरोड़ीमलनगर में किराये के मकान में रहती थी, जहां आरोपी भी किराये पर रहता था। उसी दौरान आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की थी, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से उस समय पीड़िता शिकायत दर्ज कराए बिना अपने गांव चली गई थी।

पीड़िता 9 अक्टूबर 2026 को वापस लौटी और अपने परिवार के साथ दूसरे स्थान पर नया मकान लेकर रहने लगी। इसके बावजूद आरोपी 10 अक्टूबर को उसका पता तलाशते हुए नए ठिकाने पर भी पहुंच गया। उसने मकान मालिक से अपनी बहन से मिलने की बात कहकर दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा नहीं खोला और अपने भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जब परिजनों ने मकान मालिक से संपर्क किया तो आरोपी वहां से भाग निकला।

घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता के अनुसार, 16 अक्टूबर की सुबह आरोपी चुपचाप उसके घर में दाखिल हो गया। उस समय जब पीड़िता बाथरूम की ओर जा रही थी, तब आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना का विरोध करने पर उसने किसी को बताने पर पीड़िता के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही कोतरारोड़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 78, 351(3) एवं 331(3) के तहत अपराध क्रमांक 396/2026 दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी संतोष चंद्रा को हिरासत में ले लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

महिलाओं से निर्भीक होकर शिकायत करने की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़, उत्पीड़न और धमकी जैसे अपराधों पर रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपील की कि पीड़ित महिलाएं बिना किसी डर या संकोच के पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कदम उठाए जा सकें।

इस पूरी कार्रवाई में कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी तथा आरक्षक चंद्रेश पांडेय, मनोज यादव और अजय साय की भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में मारपीट को लूटपाट बताकर दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट: एसपी बोले, झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर लगाया था नकदी और सोने की चेन छीनने का आरोप, शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र देकर कबूला सच
अक्टूबर 14, 2026