छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बाइक चोर गिरोह को पकड़ा रायगढ़ पुलिस ने! 14 बाइक और 3 आरोपी गिरफ्तार! जानिए कैसे मिला क्लू

रायगढ़। शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. चोरी की 14 बाइक के साथ 3 आरोपी भी इस मामले गिरफ्तार किये गए. रायगढ़ पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस इस बारे में बताया।

7 जनवरी 2024 को ग्राम सरिया थाना कापू निवासी हरिप्रसाद चौहान (उम्र 35 साल) द्वारा उसकी बाइक एचएफ डीलक्स सीजी 13 डब्ल्यू 2486 को गोपी टॉकीज के सामने इतवारी बाजार से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि वह अपने गांव से बाइक पर ओडिसा रोड गढउमरीया अपने बहन के घर आया था, जहां से शाम करीब 05 बजे अपनी मोटर सायकल से सब्जी लेने इतवारी बाजार रायगढ आया था, जहां से बाइक चोरी हो गई। कोतवाली पुलिस अज्ञात बाइक चोर के विरुद्ध धारा 379 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर माल मुलाजिम की पतासाजी की जा रही थी.

इसी दरमियान रिपोर्टकर्ता हरि प्रसाद चौहान द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को सूचना दिया कि उसकी बाइक को उसके पहचान वाला ग्राम जमरगा थाना कापू का हलित राम राठिया को चलाते देखा और उसे बाइक चोरी कर चला रहे हो बोला तो उसने बाइक को लैलूंगा के ग्राम राजगांव के मोती प्रधान से सेकंण्ड हैण्ड खरीदना बताया। हलित को चोरी की बाइक खरीदे हो. पुलिस में रिपोर्ट करूंगा। .. कहने पर वह डरकर वापस मोती प्रधान के पास बाइक को छोड़ आया है।

सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के हमराह टीम तैयार कर ग्राम राजगांव लैलूंगा रवाना किया गया। पुलिस टीम सेकण्ड हैंड बाइक बेचने वाला मोती प्रधान का पतासाजी किया गया. जिसके उसके भाई डमरू प्रधान के साथ रायगढ़ के चंद्रनगर में किराया मकान लेकर रहने की जानकारी मिली।

कोतवाली टी.आई. शनिप रात्रे द्वारा मुखबीरों से मोती प्रधान और उसके भाई डमरू प्रधान के संबंध में जानकारी लेने पर दोनों के बाइक चोरी में सक्रिय होने की जानकारी मिली। तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम रायगढ़ के चन्द्रनगर में दबिश दिया गया जहां डमरू प्रधान और उसका दोस्त आदित्य बरेठ मिले, मोती प्रधान फरार था।

दोनों को हिरासत में लेकर बाइक चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर डमरू प्रधान ने बताया कि आदित्य बरेठ के साथ हाई स्कूल तक साथ पढ़ा है। किराया मकान में अपने दोस्त आदित्य के साथ रहता है, कांटा घर में काम कर रहा है, उसका भाई मोतीलाल प्रधान गांव और रायगढ़ आता जाता है। भाई मोतीलाल प्रधान उर्फ गोलू तथा अपने दोस्त आदित्य बरेठ के साथ मिलकर पिछले तीन-चार माह से बाइक चोरी कर रहे हैं।

पिछले तीन-चार माह में रायगढ़ के इतवारी बाजार, संजय कंपलेक्स ओवर ब्रिज के पास, जूटमिल क्षेत्र के कोड़ातराई रोड़, पुसौर और पूंजीपथरा के गेरवानी से कुल 14 बाइक चोरी कर अपने गांव राजगांव, लैलूंगा में छिपा कर रखे हैं. उनमें से एक बाइक को जमरगा के हलित राम राठिया को बेचे थे। हलित राम राठिया को चोरी की बाइक का पता चला तो डर से बाइक को वापस कर दिया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम राजगांव से 14 नग दुपहिया मोटरसाइकिल को बरामद किया गया. जो – एचएफ डीलक्स (06), होंडा सीबी साइन (05), होंडा लिओ (01), हीरो स्प्लेंडर प्लस (01), हीरो पैशन प्रो (01) हैं । जप्त दुपहिया सभी चलने के कंडीशन में है जिनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 7,50,000 रुपए अनुमानित है.

आरोपियों से पंजीबद्ध अपराध के अलावा जप्त अन्य बाइक पर पृथक से धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । बाइक गिरोह के भंडाफोड़ में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, कोमल तिवारी, कमलेश यादव और प्रदीप चौहान की विशेष भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी –
(1) डमरू प्रधान पिता पंचम प्रधान उम्र 19 साल निवासी राजगांव थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ वर्तमान पता चंद्र नगर पैराडाइज के पास थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़
(2) मोतीलाल प्रधान उर्फ गोलू पिता पंचम प्रधान उम्र 23 साल निवासी राजगांव थाना लैलूंगा जिला रायगढ़
(3) आदित्य बरेठ पिता नीलांबर बरेठ उम्र 19 साल ग्राम लिंजिर थाना पुसौर जिला रायगढ़ हाल पता चंद्रनगर पैराडाइस के पास थाना चक्रधरनगर

जप्त मशरूका –
14 नग मोटर साइकिल – एचएफ डीलक्स (06), होंडा सीबी साइन (05), होंडा लिओ (01), हीरो स्प्लेंडर प्लस (01), हीरो पैशन प्रो (01) कीमत – करीब 7,50,000 रुपए

बाइक लिस्ट
बाइक लिस्ट

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026