छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लूटपाट के फरार आरोपियों को पकड़ा रायगढ़ पुलिस ने! हुआ दो और चोरियों का भी खुलासा! लूटी हुई स्कूटी के साथ चोरी हुए गहने और माल भी बरामद

रायगढ़। लूटपाट के मामले में फरार दो आरोपियों को रायगढ़ की जूटमिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को दो चोरियों का भी सुराग लगा और कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपियों ने अपने द्वारा की गई दो और चोरियों को गुनाह कबूल किया और और चोरी का सामान भी जब्त कर लिया गया है।

इस पूरे मामले में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि जूटमिल पुलिस द्वारा 2 फरवरी को जूटमिल शराब भट्टी के सामने से प्लेजर स्कूटी और नगद ₹1500 लूटपाट करने के मामले में क्षेत्र के दो आदतन बदमाश संजय भट्ट और प्रेम सारथी को हिरासत में लिया गया है। दोनो नेअपने एक और साथी बिट्टू चौहान के साथ मिलकर लूटपाट किये थे। आरोपियों से पूछताछ में जूटमिल के वार्ड क्रमांक 38 के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चोरी और एक मकान से सोने, चांदी के जेवरात, बर्तन, मोबाइल की चोरी का खुलासा हुआ है।

मामला डिटेल में

पुलिस चौकी जूटमिल में 3 फरवरी 2024 को मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाले रामकुमार खैरवार (41 साल) द्वारा 2 फरवरी के शाम जूटमिल शराब भट्टी के पास से उसकी प्लेजर स्कूटी और ₹1500 को तीन लड़के- संजय भट्ट, प्रेम सारथी व उनका एक साथी लूटपाट कर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। थाना जूटमिल में संजय भट्ट, प्रेम सारथी व एक अन्य पर लूट का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे।

मुखबीर ने बताया

पुलिस ने बताया कि कल थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर फरार दो आरोपी संजय भट्ट और प्रेम सारथी को पुलिस टीम छापेमारी कर हिरासत में लिया गया। जो अपने साथी बिट्टू चौहान के साथ मिलकर जूटमिल शराब भट्टी के पास से एक व्यक्ति से प्लेजर स्कूटी और ₹1500 की लूटपाट करना स्वीकार किए। आरोपियों के मेमोरेंडम से लूट हुआ प्लेजर स्कूटी सीजी 13 पी-4198 तथा शेष रकम ₹440 बरामद किया गया।

दो चोरियों का भी खुलासा

दोनो आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर आरोपी संजय भट्ट ने पिछले साल मार्च महीने में शासकीय उचित मूल्य दुकान से 3 कट्ठा शक्कर, तराजू और एक पंखा की चोरी करना बताया। आरोपी संजय भट्ट से चोरी हुआ करीब 15-20 किलो शक्कर, एक पंखा, तराजू और सरकारी जूट बोरी बरामद कर जप्त किया गया है।

आरोपी प्रेम सारथी ने पिछले साल अप्रैल महीने में वार्ड क्रमांक 38 के एक मकान से चांदी का पायल, करधन, सिक्का, सोने का टॉप्स और एक MI मोबाइल, नगदी रकम करीब 32000 रुपए की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी प्रेम सारथी के मेमोरेंडम से 3 चांदी के सिक्के, एक कांस का लोटा, एक सोने का टॉप, एक चांदी का छोटा कटोरी जप्त किया गया है।

जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपियों को लूटपाट (Cr No. 60/2024) और दो चोरी के मामले (Cr No. 117/2023, 175/2023) में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज कर जेल दाखिल किया गया है। आरोपी संजय भट्ट और प्रेम सारथी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों ही पूर्व में भी चोरी, लूटपाट, हत्या का प्रयास मामले में आरोपी रहे है।

आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार, प्रधान आरक्षक खीरेंद्र जलतारे, संजय मिंज, आरक्षक विनय तिवारी, धनुर्जय चंद बेहरा और लखेश्वर पुरसेठ शामिल थे ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026