छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फेसबुक आईडी से बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में! संगीन धाराओं के तहत दर्ज FIR ! भेजा जेल !

रायगढ़। चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर क्राइम के मामलों में रायगढ़ पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने गंभीरता पूर्वक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए हैं। एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जो अपने फेसबुक आईडी के जरिए बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर रहा था। उसे आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा गया है।

रायगढ़ पुलिस ने इस बारे में बताया कि गत दिनों पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से थाना छाल को प्राप्त हुए साइबर टिप लाइन मामले की जांच में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विजय चेलक द्वारा थाना क्षेत्र के युवक सुजीत कुमार मिंज निवासी कुडेकेला को बच्चों से संबंधित अवांछनीय विषयवस्तु अपने फेसबुक आईडी के जरिए अपलोड करना पाए जाने पर आईटी एक्ट की धारा 67 (B) और पोक्सो एक्ट की धारा 15 के तहत कल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात हो कि इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी अश्लील फोटो/वीडियो अपलोड करने या देखने पर एनसीआरबी की शाखा संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही के लिए राज्य के पुलिस मुख्यालय को टीपलाइन प्रेषित किया जाता है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय रायगढ़ स्थित साइबर सेल से थाना छाल को प्राप्त साइबर टीपलाइन की जांच विवेचना दौरान थाना प्रभारी छाल द्वारा घटना में प्रयुक्त हुए मोबाइल नंबर का सेवा प्रदत्त कंपनी से जानकारी लेकर मोबाइल धारक संदेही सुजीत कुमार मिंज निवासी कूड़ेकेला को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. पूछताछ में आरोपित सुजीत ने फरवरी 2022 में अपने फेसबुक आईडी से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड करना स्वीकार किया है।

आरोपित सुजीत मिंज पिता समुएल मिंज उम्र 23 वर्ष निवासी कूड़ेकेला थाना छाल ज़िला रायगढ़ को आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर छाल पुलिस ने न्यायिक रिमांड पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026