छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में ‘सख्त’ होली: सड़कों पर उतरे SSP, पुलिस की ‘सिनेमैटिक PR’ का दिखा तगड़ा असर, त्योहार पर भी सूने रहे चौराहे

रायगढ़। रायगढ़ और किरोड़ीमल नगर में होली के दिन (4 मार्च) कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारी बंदोबस्त किया। बुधवार सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह खुद दल-बल के साथ सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जवानों को मुस्तैद रहने के सख्त निर्देश दिए। लेकिन, पिछले एक हफ्ते से रायगढ़ पुलिस की ‘पीआर (PR) टीम’ का जो असर दिखा, उसके चलते 2026 की होली में शहर के चौक-चौराहे पूरी तरह सुनसान रहे। खौफ ऐसा था कि आम आदमी ने त्योहार के दिन भी घर में रहना ही मुनासिब समझा।

खबर के मुख्य बिंदु:

  • होली के दिन एसएसपी ने रायगढ़ शहर और किरोड़ीमल नगर के वार्डों में किया पैदल मार्च
  • पुलिस की ‘पीआर’ टीम का असर: त्योहार के दिन भी सूने रहे रायगढ़ के चौक-चौराहे
  • आसमान में 5 ड्रोन और जमीन पर 28 मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट्स से गश्त का दावा
  • हुड़दंग मचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सीधे कार्रवाई की दी गई थी चेतावनी

पुलिस की ‘सोशल मीडिया स्ट्रेटजी’ और रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स!

​पिछले 10 दिनों से रायगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल मीडिया वालों को वायरल होने वाले कंटेंट की जमकर सप्लाई की है। इन वीडियोज में पुलिसिंग की गंभीरता कम और फिल्मीपन ज्यादा दिखा।

​आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे ही भौकाल वाले कंटेंट पर व्यूज मिलते हैं, तो इन्फ्लुएंसर्स ने भी इसे खूब जोर-शोर से चलाया। प्रिंट मीडिया को भी भारी-भरकम शब्दों वाली प्रेस रिलीज का जखीरा उपलब्ध कराया गया।

इन सबका असर धरातल पर यह हुआ कि गुंडे-बदमाशों का तो पता नहीं, लेकिन आम आदमी इस ‘सिनेमैटिक पुलिसिंग’ से काफी भयभीत दिखा। नतीजा… त्यौहार के दिन भी चौक-चौराहे सूने रहे।

​रोहित शेट्टी के ‘कॉप वर्ल्ड’ को टक्कर देता रायगढ़ पुलिस का यह सूर्यवंशी स्टाइल वीडियो देखें:

आम जनता घरों में कैद, सत्ता पक्ष ने किया जमकर एन्जॉय

​एक तरफ आम जनता पुलिस के खौफ और ‘सख्ती’ के कारण घरों में बैठी रही, तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के लोगों ने इस होली का जमकर लुत्फ उठाया। आम आदमी के लिए नियम सख्त थे, लेकिन इस जश्न के लिए शायद सारे नियम ताक पर थे।

नीचे वीडियो में देखिए भाजपा कार्यालय में होली पूर्व सत्ता पक्ष का जश्न:

सड़कों पर पुलिस फोर्स, संवेदनशील इलाकों में मार्च

दूसरी तरफ, रायगढ़ पुलिस ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि विवाद या हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद फील्ड पर निकले और शहर के प्रमुख चौराहों व चेकिंग पॉइंट्स का निरीक्षण किया।

डीएसपी सुशांतो बनर्जी, निरीक्षक सुखनंदन पटेल और कमला पुसाम ठाकुर की टीम के साथ किरोड़ीमल नगर की विभिन्न बस्तियों में पैदल मार्च किया गया।

आसमान से नजर, हुड़दंगियों को खुला अल्टीमेटम

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया था कि होली की आड़ में किसी भी तरह का उत्पात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 28 मोबाइल पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार बस्तियों और कॉलोनियों में घूमती रहीं।

​छतों और तंग गलियों की निगरानी के लिए 5 ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत और कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026