छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फेरी वालों की रायगढ़ पुलिस ने लगाई क्लास! मुसाफिरी दर्ज कराने और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी चेतावनी!

रायगढ़। रायगढ़ शहर में फेरी कर सामान बचने वालों की पुलिस ने जमकर क्लास ली है। शहर के थाना प्रभारियों ने उन सभी को मुसाफिरी दर्ज कराने और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी है ।

जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के कोतवाली, कोतरारोड़, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों में सामानों की फेरी, जड़ी बूटी, कपड़े, खिलौने और गैस चूल्हा आदि रिपेयर करने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की नजर थी।

आज थाना प्रभारियों ने उन्हें वास्तविक पते, वर्तमान गतिविधियों और मुसाफिरी की जानकारी लेने के लिए पुलिस कण्ट्रोल रूम बुलाया। कुछ फेरीवालों ने मुसाफिरी दर्ज नहीं कराया था, इस पर उन्हें फटकार लगाई गई और उनका मुसाफिरी दर्ज किया गया। थाना प्रभारियों द्वारा फेरीवालों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए समझाया गया है और उन्हें गलत कामों से बचने के लिए चेतावनी दी गई है।

आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर बीते दिनों जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराधों की जांच का अभियान चलाया गया था। जिसमे सजायाफ्ता और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल रहे आरोपियों की वर्तमान गतिविधियों की जांच थाना स्तर की गयी थी।

ख़बर शेयर करें: