छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस की नशे पर नकेल: हज़ारो नग नशीले दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़। जिले की घरघोड़ा पुलिस ने नशीली टेबलेट के अवैध बिक्री की सूचना पर की बड़ी कार्रवाई है. 1,200 नग प्रतिबंधित टेबलेट के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पर थाना घरघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गयी है.

आरोपी राकेश कुमार पटेल

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर नशीली और प्रतिबंधित दवाओं पर पूर्णत: अंकुश लगाने की दिशा में सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में मुखबीर लगाकर असामाजिक तत्वों पर निगाह रखा जा रहा है। इसी क्रम में कल 10 मार्च को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा को मुखबीर से राकेश कुमार पटेल द्वारा घर पर चोरी-छिपे प्रतिबंधित टेबलेट की बिक्री करने की सूचना मिली। तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ को तस्दीक, कार्यवाही के लिए ग्राम भेंगारी रवाना किया गया।

घरघोड़ा पुलिस की टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर संदेही राकेश कुमार पटैल के घर दबिश दिया गया। संदेही के पास रखे एक थैला में कुल 80 स्ट्रीप जिसके प्रत्येक स्ट्रीप में 15 नग प्रतिबंधित नशीली Alprazolam Tablet कुल 1200 नग मिला। इस संबंध में राकेश कुमार पटैल को नोटिस देकर दवाएं के बिक्री संबंधी कागजात पेश करने कहा गया, जिसमें राकेश कुमार पटैल विफल रहा।

वीडियो: मामले के बारे में बताते थाना प्रभारी शरद चंद्रा

इसके बाद आरोपी राकेश कुमार पटैल पिता आनंदराम पटैल उम्र 36 वर्ष सा. भेंगारी, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) से विधिवत प्रतिबंधित टेबलेट की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर थाना घरघोड़ा में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक हरीश पटेल, प्रहलाद भगत, महिला आरक्षक रशिम तिर्की की विशेष भूमिका रही है.

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026