छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस का ‘महिला दिवस’ गिफ्ट: आधी आबादी की सुरक्षा अब ‘हेलो सिस्टर’ के हाथ, 24 घंटे एक्टिव रहेगा ये नया हेल्पलाइन नंबर

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर रायगढ़ पुलिस ने आधी आबादी (महिलाओं और बच्चियों) की सुरक्षा के लिए एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। पुलिस विभाग ने महिलाओं की त्वरित मदद के लिए ‘हेलो सिस्टर’ (Hello Sister) नाम से एक एक्सक्लूसिव महिला पुलिस टीम का गठन किया है। इसके साथ ही, जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का पुलिस कंट्रोल रूम में भव्य सम्मान भी किया गया।

​हाइलाइट्स:

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित हुआ विशेष सम्मान समारोह
  • महिलाओं और बच्चियों की त्वरित सुरक्षा के लिए ‘हेलो सिस्टर’ नाम से बनी नई पुलिस टीम
  • DSP उन्नति ठाकुर करेंगी टीम का नेतृत्व, 24 घंटे चालू रहेगा हेल्पलाइन नंबर 9479270533
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया गया हौसला

क्या है ‘हेलो सिस्टर’ टीम और कैसे करेगी काम?

​कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ पुलिस की ओर से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष टीम के गठन की घोषणा की गई। इस ‘हेलो सिस्टर’ टीम की कमान डीएसपी उन्नति ठाकुर के हाथों में होगी।

टीम के लिए एक स्पेशल हेल्पलाइन नंबर 94792 70533 जारी किया गया है, जो 24 घंटे एक्टिव रहेगा। जिले के किसी भी कोने से कोई भी पीड़ित महिला या बच्ची इस नंबर पर कॉल कर तुरंत पुलिस सहायता मांग सकेगी। कॉल आते ही यह एक्सक्लूसिव महिला टीम तत्काल पीड़ित से संपर्क कर मौके पर पहुंचेगी और जरूरी मदद मुहैया कराएगी। इस टीम में डीएसपी उन्नति ठाकुर के साथ महिला थाना प्रभारी और अन्य तेज-तर्रार महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।

‘हेलो सिस्टम’ प्रोग्राम के बारे में बताते हुए रायगढ़ एसएसपी

कंट्रोल रूम में कटा केक, ‘खाकी’ का हुआ सम्मान

इससे पहले, पुलिस कंट्रोल रूम में महिला दिवस का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने केक काटकर अपनी खुशी जाहिर की और ड्यूटी के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

​इस मौके पर साल भर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक वीणा साहू, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, महिला आरक्षक अनिता बेक, ममता साहू, मेनका चौहान, सुप्रिया सिदार और श्यामा सिदार सहित कई अन्य महिला कर्मचारी शामिल रहीं।

​कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एएसपी अनिल विश्वकर्मा, सीएसपी मयंक मिश्रा सहित डीएसपी प्रभात कुमार पटेल, उत्तम प्रताप सिंह, सिद्दांत तिवारी, सुशांतो बनर्जी और आर.आई. अमित सिंह मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026