छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस का हेलमेट वितरण कार्यक्रम: 5000 हेलमेट बाटेगी पुलिस!  हेलमेट के उपयोग को सभी मिलकर सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में दें बढ़ावा- वित्त मंत्री ओ पी चौधरी

हेलमेट के उपयोग को सभी मिलकर सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में दें बढ़ावा- वित्त मंत्री ओ पी चौधरी

जिला पुलिस के हेलमेट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी

ट्रैफिक नियमों की जागरूकता के लिए जिला पुलिस चला रहा यातायात सुरक्षा अभियान, 5 हजार हेलमेट वितरण का है लक्ष्य

रायगढ़, 15 जून 2024/ यातायात जागरूकता को लेकर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस बिना हेलमेट वाहन चालकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर हेलमेट का वितरण किया जा रहा है । आज छातामुड़ा चौक में आयोजित हेलमेट वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी शामिल हुए। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री  ओ पी चौधरी ने कहा कि सड़क में दोपहिया चलाते हुए हेलमेट का उपयोग किए जाने का महत्व हम सभी को पता है। सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना लोगों के जान जाने का बड़ा कारण है। लेकिन अधिकांश लोग इसको नजरंदाज कर देते हैं। जब तक स्वयं पर विपदा नहीं आती तब तक मामले की गंभीरता नही समझने की प्रवृत्ति छोड़नी चाहिए। परिवार में किसी की भी असमय मृत्यु से पूरा परिवार बुरी तरह से प्रभावित होता है।

जिला पुलिस का हेलमेट वितरण कार्यक्रम

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा और अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे, गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहने। ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस का 5 हजार हेलमेट वितरण का यह अभियान समाज में सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दे रहा है। हमे हेलमेट के उपयोग को सामाजिक जिम्मेदारी समझ कर सभी के द्वारा इसके उपयोग को बढ़ावा देने की जरूरत है।

जिला पुलिस का हेलमेट वितरण कार्यक्रम

जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हो रही अधिकांश मौतें दुपहिया वाहन के चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने के कारण हुई है। जिला पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने तथा लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने नियमानुसार चालानी कार्यवाही कर हेलमेट का वितरण किया जा रहा है, जिला पुलिस का लक्ष्य 5 हजार से अधिक व्यक्तियों को हेलमेट वितरण करना है। इस कार्य में जिले के उद्योगों एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा बिना हेलमेट के चल रहे दो पहिया चालकों के साथ मीडिया प्रतिनिधियों को हेलमेट वितरण किया गया। इस दौरान सभी से सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट पहनने की अपील की गई।

जिला पुलिस का हेलमेट वितरण कार्यक्रम

कार्यक्रम में गुरूपाल भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा,  उमेश अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी,  कौशलेश मिश्रा,  सुरेश गोयल,  दिबेश सोलंकी,  प्रवीण द्विवेदी, स्थानीय पार्षद सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डीएसपी  अभिनव उपाध्याय द्वारा किया गया, कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक यातायात रमेश चंद्रा, यातायात पुलिसकर्मियों एवं हेमलेट प्रदाय फर्म का विशेष सहयोग रहा ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026