छोड़कर सामग्री पर जाएँ

होली में रायगढ़ में 400 जवान सड़क पर, आसमान से ड्रोन रखेंगे नजर! : नदी, डैम और पार्कों में जाने पर पाबंदी, 16 चेक पाइंट पर ब्रेथ एनलाइजर के साथ चेकिंग..

रायगढ़। होली के जश्न के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायगढ़ पुलिस अगले 48 घंटे तक हाई अलर्ट मोड पर है। शहर के चप्पे-चप्पे पर 400 जवानों की तैनाती के साथ आसमान से ड्रोन और चौराहों पर सीसीटीवी के जरिए सघन निगरानी शुरू कर दी गई है।

खबर के मुख्य बिंदु:

  • रायगढ़ शहर में 16 चेकिंग पॉइंट और 27 पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार करेंगी गश्त
  • आसमान से 5 ड्रोन और कंट्रोल रूम के सीसीटीवी से रखी जा रही है पल-पल की नजर
  • नदी, डैम और पार्कों में जाने पर पाबंदी, सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई

लाइव लोकेशन से ट्रैकिंग, पलक झपकते पहुंचेगी पुलिस

त्यौहार के दौरान पुलिस ने अपना रेस्पॉन्स टाइम कम करने के लिए नया सिस्टम तैयार किया है। एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप और कंट्रोल रूम सेटअप के जरिए शहर में घूम रही 27 पेट्रोलिंग यूनिट्स अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर रही हैं।

​किसी भी इलाके से विवाद या हुड़दंग की सूचना मिलते ही, सबसे नजदीकी पुलिस टीम को तुरंत स्पॉट पर भेजकर हालात को काबू किया जाएगा।

शराबियों और मनचलों की खैर नहीं, पार्कों में नो-एंट्री

​होली की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों से निपटने के लिए शहर (कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड़) में 16 जगहों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। यहाँ पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच करेगी।

छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में महिला और पुरुष जवान भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेंगे। इसके अलावा, होली के दिन शहर के सभी गार्डन पूरी तरह बंद रहेंगे और नदी-डैम के पास जाने की भी सख्त मनाही है।

सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल का पहरा

सड़कों के साथ-साथ पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रख रही है। व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर कोई भी भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों पर सीधे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो : रायगढ़ एसपी शशि मोहन होली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए

— लेख समाप्त—

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026