छोड़कर सामग्री पर जाएँ

IPL सट्टे पर रायगढ़ पुलिस की मेगा रेड: लाखो के नगद और नोट गिनने की मशीन, नामी सटोरिए गिरफ्तार! सिंडिकेट का मास्टरमाइंड ‘पिंटू हलवाई’ फरार

रायगढ़। जिले में चल रहे IPL क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और समन्वित स्ट्राइक की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ दबिश दी। इस ‘मेगा रेड’ में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए एक महिला समेत 5 बड़े खाईवालों को गिरफ्तार किया है। नेटवर्क का पैमाना इतना बड़ा था कि सटोरियों के ठिकाने से लाखों रुपये नकद और ‘नोट गिनने की मशीन’ तक बरामद की गई है। इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड ‘पिंटू हलवाई’ अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल कैश और नोट गिनने की मशीन

​हाइलाइट्स

  • ​रायगढ़ शहर के 3 अलग-अलग ठिकानों (कोतरा रोड, पुराना PNB और रामभांठा) पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड
  • ​IPL क्रिकेट सट्टे के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, एक महिला (प्रियंका हलवाई) समेत 5 सटोरिए गिरफ्तार
  • ​सटोरियों के ठिकाने से 2 लाख 70 हजार रुपये कैश, 6 महंगे मोबाइल और एक नोट गिनने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन जब्त
  • ​पूरा नेटवर्क चला रहा मास्टरमाइंड पिंटू हलवाई हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस
  • ​आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कोतवाली में तीन अलग-अलग FIR दर्ज

गिरफ्तार आरोपी

चांदमारी में चल रहा था ‘कैश’ का खेल, मशीन से गिने जा रहे थे नोट

​कार्रवाई का सबसे बड़ा खुलासा पुराना पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पास और चांदमारी क्षेत्र में हुआ। पुलिस को भनक लगी थी कि यहां एक राशन दुकान की आड़ में सट्टे का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। पुलिस ने जब दबिश दी तो रितेश डालमिया नामक युवक मोबाइल पर सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया।

​रितेश की निशानदेही पर पुलिस ने चांदमारी इलाके में मुख्य सरगना ‘पिंटू हलवाई’ के ठिकाने पर रेड मारी। वहां से पिंटू के भतीजे रौनक मोदनवाल और पिंटू की पत्नी प्रियंका हलवाई को हिरासत में लिया गया। इस ठिकाने से पुलिस ने 2 लाख 69 हजार रुपये नकद और सट्टे की भारी-भरकम रकम गिनने के लिए रखी गई ‘इलेक्ट्रॉनिक नोट काउंटिंग मशीन’ बरामद की।

​कोतरा रोड: ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस से सट्टा

​दूसरी बड़ी कार्रवाई कोतरा रोड बायपास स्थित आर.एस. ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में हुई। यहां साकेत सिंघानिया नामक सटोरिया छिपकर मोबाइल के जरिए IPL मैचों पर हार-जीत का दांव लगवा रहा था। पुलिस ने जब उसका मोबाइल खंगाला तो उसमें ऑनलाइन बेटिंग आईडी, व्हाट्सएप चैट, यूपीआई बारकोड और लाखों के लेन-देन के डिजिटल सबूत मिले। पुलिस ने उसके पास से एक आईफोन-13 प्रो और विवो का फोन जब्त किया है।

​रामभांठा: किराए के मकान से चल रहा था नेटवर्क

​तीसरी रेड रामभांठा के संजय मैदान इलाके में एक किराए के मकान के दूसरे माले पर की गई। यहां प्रदीप कुमार पाण्डेय नाम का व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा एप (क्रिकेट गुरु) के जरिए बेटिंग करवा रहा था। पूछताछ में प्रदीप ने कबूला कि वह भी मास्टरमाइंड पिंटू हलवाई के गिरोह का ही हिस्सा है।

​4.70 लाख का माल जब्त, मास्टरमाइंड की तलाश तेज

सीएसपी मयंक मिश्रा और डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में हुई इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 2.70 लाख रुपये नकद, 6 महंगे फोन (आईफोन, वनप्लस आदि) और नोट गिनने की मशीन सहित करीब 4.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। हालांकि, इन तीनों ठिकानों का मुख्य सूत्रधार ‘पिंटू हलवाई’ पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसे तीनों मामलों में नामजद आरोपी बनाया है और उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026