छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अवैध कबाड़ पर रायगढ़ पुलिस कस रही शिकंजा तो कबाड़ी भी दिखा रहे अपने तेवर..

रायगढ़। रायगढ़ औद्योगिक जिला होने के कारण यहां लौह उद्योगों में कबाड़ की खपत बहुत है। इसलिए यहाँ अवैध कबाड़ का धंधा भी फलफूल रहा है। आपको बता दे कि रायगढ़ पुलिस इन दिनों अवैध कबाड़ पर शिकंजा कस रही है। इससे कबाड़ियों में हड़कंप तो है मगर उनकी हेकड़ी कम नही हो रही है। कभी पुलिस के सामने ही गवाहों के साथ वे दादागिरी करने लग जाते हैं तो कभी पुलिस से ही भिड़ जाते है। बीते दो-तीन दिनों में तो ऐसी घटनाएं हुई है, जिसे कहा जा सकता हैं कि पुलिस कार्यवाही तो कर रही है मगर कबाड़ी भी अपने तेवर दिखा रहे हैं!

पहली घटना

बुधवार को पूंजीपथरा थाने में हुई कार्यवाही में अवैध कबाड़ की चार गाड़ियां जप्त की गई थी। इन गाड़ियों के ड्राइवर ने पुलिस के सामने ही गवाहों के साथ दादागिरी की। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद भी उनके सामने धमकाने चमकाने में लगे थे। जिस पर पुलिस ने उनके ऊपर शांति भंग के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विस्तृत जानकारी के लिए आप नीचे इस खबर को पढ़ सकते हैं।

दूसरी घटना

शुक्रवार को भी जूटमिल मिल थाने में इसी प्रकार की घटना हुई। जहां एक कबाड़ी जिसका नाम मुन्ना पंडित है, पुलिस जांच के लिए उसके गोदाम पहुंचती है। जहां वह कबाड़ी पुलिस से ही हुज़्ज़तबाजी करना शुरू कर देता है। उन पर चीखने चिल्लाने लगता है। उग्र हो जाता हैं। इसके बाद पुलिस उस पर शांति भंग की कार्रवाई कर जेल भेज देती है।

जुटमिल थाने में मुन्ना पंडित

इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को स्थानीय रहवासियों ने जानकारी दी कि क्षेत्र में काफी संख्या में बाहरी व्यक्तियों द्वारा फेरी कर कबाड़ खरीदी की जा रही है। थाना प्रभारी द्वारा ऐसे फेरी कर कबाड़ खरीदी करने वाले के वेरीफिकेशन (सत्यापन) के लिए पेट्रोलिग टीम को भेजा गया था।

शुक्रवार को जूटमिल पेट्रोलिंग पार्टी सहदेवपाली टुरकुमुडा स्थित कबाड़ खरीदने वाले मुन्ना पंडित के गोदाम में जाकर तस्दीक की गई। जहां व्यवसायी मुन्ना पंडित बेवजह की बातें कर चिल्लाने लगा। जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा समझाइश देने पर उग्र हो गया।

पुलिस ने बताया कि संज्ञेय अपराध की आशंका पर जूटमिल पुलिस द्वारा कबाड़ी मुन्ना पंडित के विरुद्ध धारा 151 CrPC के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 151/107, 116 (3) सीआरपीसी के तहत इस्तगासा तैयार कर मुन्ना पंडित को अधिक से अधिक रूपयों का बाउंड ओव्हर की कार्रवाई के लिये एसडीएम रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया। जहां मुन्ना का जेल वारंट जारी किये जाने पर जूटमिल पुलिस द्वारा उसे जेल दाखिल किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मुंडा पंडित (44 साल) मूल रूप बिहार के  वैशाली जिले में एक गांव मुरगी का रहने वाला है। फिलहाल वह रायगढ़ में आईटीआई अंबेडकर नगर में रहकर अपना कबाड़ का धंधा चलता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026