छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अलर्ट मोड पर रायगढ़ पुलिस! विशेष अभियान चलाकर 18 स्थायी वारंटी समेत 66 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा

रायगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में दिख रही हैं। भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव के लिए रायगढ़ पुलिस ने फरार वारंटी के लिए विशेष अभियान चलाया है। जिसमें रायगढ़ पुलिस ने 18 स्थायी वारंटी समेत 66 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की नियमित जांच पतासाजी थानों द्वारा की जा रही है। वहीं आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है तथा सभी गतिविधियों पर पुलिस टीमें नजर रखे हुए है।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर रविवार 6 अप्रैल को फरार वारंटियों की अधिक से अधिक तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसमें संपूर्ण जिले में 18 फरार स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 66 वारंटों का निष्पादन किया गया है।

अनुविभागवार देखा जाए तो रायगढ़ अनुविभाग के थाना कोतवाली से 05 गिरफ्तार वारंट, चक्रधरनगर से 08, जूटमिल से 05 गिरफ्तारी और 03 स्थायी, पुसौर से 03 गिरफ्तारी और 01 स्थायी, कोतरारोड़ से 03 गिरफ्तारी, 01 स्थायी वारंट *कुल 29 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली* की गई है ।

खरसिया अनुविभाग में 15 वारंटी पकड़े गये हैं, जिसमें थाना खरसिया में 06 गिरफ्तारी और 02 स्थायी, चौकी खरसिया ने 02 गिरफ्तारी और 03 स्थायी तथा छाल और भूपदेवपुर ने 1-1 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की।

इसी प्रकार धरमजयगढ़ अनुविभाग के थाना कापू से 09 गिरफ्तारी वारंट, लैलूंगा से 03 स्थायी वारंट, धरमजयगढ़ से 02 गिरफ्तारी वारंट और चौकी रैरूमाखुर्द से 01 कुल 15 वारंटों की तामिली की गई है।

वारंट तामिली में थाना तमनार ने 04 स्थायी और 01 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की तथा पूंजीपथरा थाने द्वारा 1 गिरफ्तारी वारंट व 01 स्थायी वारंटी को पकड़ा गया है । फरार आरोपियों एवं वारंटियों, शांति भंग करने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026