छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: कबाड़ माफियाओं पर गिरी गाज, 1 करोड़ 15 लाख का माल और 7 गाड़ियां जब्त

रायगढ़। जिले में पनप रहे अवैध कबाड़ और चोरी के स्क्रैप के काले कारोबार पर रायगढ़ पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नवपदस्थ थाना प्रभारी (पूंजीपथरा) रामकिंकर यादव की टीम ने एक ही दिन में 8 अलग-अलग ताबड़तोड़ कार्रवाइयां करते हुए 1 करोड़ 15 लाख रुपये का अवैध कबाड़ और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस की इस दबिश से औद्योगिक क्षेत्र के कबाड़ माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

​हाइलाइट्स:

  • ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने कबाड़ माफियाओं के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
  • एक ही दिन में 8 बड़ी कार्रवाइयों में 134 टन अवैध स्क्रैप (कबाड़) से लदे 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जब्त
  • मिनी राइस मिल (पूंजीपथरा) से 2 टन मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली भी पुलिस ने की बरामद
  • कुल 50 लाख 75 हजार का कबाड़ और 65 लाख के वाहन (कुल 1.15 करोड़ की संपत्ति) पुलिस के कब्जे में
  • ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के 8 आरोपियों पर BNS और BNSS की धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

औद्योगिक क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी

​नवपदस्थ थाना प्रभारी पूंजीपथरा रामकिंकर यादव ने पदभार ग्रहण करते ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया था। उन्हें पुख्ता सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में अवैध कबाड़ (स्क्रैप) लोड कर गाड़ियां पूंजीपथरा के औद्योगिक क्षेत्र में खपाने के लिए आ रही हैं।

​वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने और महुआ चौक तुमीडीह में सघन घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने 6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को धर दबोचा। इन गाड़ियों में लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल और छड़ सहित करीब 134 टन कबाड़ भरा हुआ था। चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने ‘चोरी की संपत्ति’ के संदेह में वाहनों को जब्त कर लिया।

राइस मिल में डंप था चोरी का मेटल

​वाहनों की धरपकड़ के बीच, पुलिस को पूंजीपथरा स्थित एक मिनी राइस मिल में चोरी का माल डंप होने की भी सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत वहां रेड मारी, जहां आरोपी प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी (43 वर्ष) मौजूद मिला।

​तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से 43 बोरी (1290 किलो) मैग्नीज मेटल और 57 बोरी (2 टन 280 किलो) पाईलेट गोली (लोहा) बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि आरोपी यह सामग्री ट्रक ड्राइवरों से खरीदता था। वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर पुलिस ने इस 76 हजार से ज्यादा की सामग्री को भी विधिवत जब्त कर लिया है।

इन 8 आरोपियों पर कसा कानूनी शिकंजा

​पूंजीपथरा पुलिस ने इन 8 अलग-अलग मामलों में ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के रहने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें खेमासागर पाण्डेय (ओडिशा), मो. कुर्बान (बिहार), मनोज कुमार कुर्रे (सारंगढ़), दौलत राम केवंट (सक्ति), सचिन बंजारे (सारंगढ़), महेश कुमार (बिहार), मनोज सिंह (कोरबा) और प्रियंक देवांगन (रायगढ़) शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) BNSS और 303(2) BNS के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026