छोड़कर सामग्री पर जाएँ

संबलपुरी जंगल में जुआ फड़ पर चक्रधर नगर पुलिस का छापा: शहर के 6 लोग रंगे हाथ पकड़े गए

रायगढ़। जिले में जुए और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने संबलपुरी सब स्टेशन के पास जंगल में दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चक्रधरनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके से नकदी, 8 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन समेत करीब 5 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर जंगल में पुलिस की घेराबंदी

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस को सूचना मिली थी कि संबलपुरी सब स्टेशन के पास मुख्य मार्ग से सटे जंगल में बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर दांव लगाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक होने पर चक्रधरनगर थाना और साइबर पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना की गई।

रंगे हाथ पकड़े गए

पुलिस टीम ने संबलपुरी जंगल क्षेत्र को चारों तरफ से घेरकर अचानक छापा मारा, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मियों ने भागने का प्रयास कर रहे सभी 6 जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों में नयागंज, कोष्टापारा निवासी 33 वर्षीय आकाश साव और 46 वर्षीय नरेंद्र साव शामिल हैं। इनके अलावा जेलपारा जूटमिल निवासी 30 वर्षीय भानुप्रताप सिंह, भजनडीपा जूटमिल निवासी 35 वर्षीय राकेश राय, इतवारी बाजार निवासी 22 वर्षीय हितेश साहू और बनसिया निवासी 33 वर्षीय योगेश चौधरी को हिरासत में लिया गया।

चक्रधर नगर थाने मे आरोपी

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

तलाशी के दौरान पुलिस ने फड़ और आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, एक चटाई, 9,600 रुपये नकद और 6 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए। इसके साथ ही मौके पर मौजूद जुआरियों की 8 दोपहिया गाड़ियां भी जब्त की गईं।

इस मामले में थाना चक्रधरनगर में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ फाइल्स: जब अपनी ही रियासत में ‘बेघर’ हो गए गोंड राजा, बागी नेता के एक खत ने खोली सत्ता की पोल!

मुख्यमंत्री का पुराना 'सांसद बंगला' वित्त मंत्री को अलॉट, इधर एक अदद कमरे के लिए रायगढ़ पॉलिटिक्स के पावर हाउस की चौखट पर खड़ा आदिवासी स्वाभिमान! बागी रवि भगत के एक लेटर ने खोल दिया रायगढ़ भाजपा का सबसे बड़ा दर्द।
सितम्बर 22, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

रायगढ़ को 126.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की चार नई घोषणाएं

नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं का भूमिपूजन व लोकार्पण, संजय मार्केट और रामलीला मैदान के लिए भी मिली राशि
सितम्बर 21, 2026

छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानगर टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ ‘उड़ने वाली गिलहरी’: जानिए कैसे हवा में तैरता है यह जीव

उदंती सीतानगर टाइगर रिजर्व के बम्हनी झोला में कैमरे में कैद हुई इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरेल; जानिए इसके उड़ने का विज्ञान और जीवन चक्र।
सितम्बर 21, 2026

रायगढ़: शराब भट्ठी के पास लूटपाट करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद

बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर पांच हजार रुपये और मोटरसाइकिल छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
सितम्बर 21, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

कोरोना ने छीनी नौकरी: एयर होस्टेस का सपना छोड़ हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर बनीं 25 वर्षीय नेहा ठाकुर

कोविड महामारी में एयर होस्टेस की नौकरी छूटने पर चुनी भारी वाहन चलाने की राह, सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख रहे सफर।
सितम्बर 21, 2026

रायगढ़ में लिफ्ट मांगकर युवा ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला: लोहे के कड़े से सिर फोड़ा, कार में भी की तोड़फोड़

खरसिया बाईपास से सोनिया नगर जाने के बहाने कार में बैठे थे आरोपी, पुरानी रंजिश में वारदात के बाद कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
सितम्बर 21, 2026