छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में मारपीट को लूटपाट बताकर दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट: एसपी बोले, झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में आपसी मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई झूठी शिकायत की पोल पुलिस जांच में खुल गई है। मामले की विवेचना और गवाहों के बयानों के बाद प्रार्थी ने स्वयं स्वीकार किया कि उसने पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों को फंसाने के लिए लूट की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी थी। प्रार्थी द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद पुलिस ने मामले से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की लूट से संबंधित धारा हटा दी है।

कोतरारोड़ क्षेत्र के जयसिंह गली निवासी संजय दास (22) ने 9 अक्टूबर 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि 9 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे रेलवे बंगला स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास सागर यादव, शैलेश साहू और भोला नामक युवकों ने उसके साथ मारपीट की। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उससे 5,000 रुपये और सोने की चेन छीन ली। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 583/2026 के तहत धारा 115(2), 296, 315(3), 351(3), 309(6) और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया था।

विवेचना में खुली झूठी लूट की पोल

मामले की जांच के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ने जब प्रार्थी और मौके पर मौजूद गवाहों से पूछताछ की, तो घटना केवल मारपीट की पाई गई। लूटपाट को लेकर जब पुलिस ने बारीकी से पूछताछ की, तो प्रार्थी संजय दास टूट गया। उसने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने आरोपियों को गंभीर मामले में फंसाने के लिए लूट की झूठी और बढ़ा-चढ़ाकर रिपोर्ट लिखवाई थी। इसके बाद प्रार्थी ने अपनी गलती मानते हुए थाने में शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया।

सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण से लूट से संबंधित धारा 309(6) BNS को हटा दिया है। झूठी शिकायत दर्ज कराने को लेकर अब पुलिस प्रार्थी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए सक्षम न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर रही है।

झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने कहा कि किसी को फंसाने के मकसद से झूठी लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराना कानून का खुला दुरुपयोग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाती है और झूठी शिकायत दर्ज कराने वालों के विरुद्ध भी अदालत में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन पेश किया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस को सही जानकारी दें और कानून का सहारा लें, न कि उसका दुरुपयोग करें।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में बंगुरसिया मेन रोड पर साइन बोर्ड से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, जारी किया नंबर

चक्रधरनगर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का किया मुआयना, शव मर्च्युरी में रखवाकर परिजनों की तलाश के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 14, 2026

धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन का सख्त एक्शन: 4 कर्मचारी बर्खास्त, 3 निलंबित और 12 का तबादला

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में पारदर्शी धान उपार्जन की तैयारी के बीच पिछले साल की शिकायतों पर गिरी गाज
अक्टूबर 14, 2026

रायगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे के दूसरे चरण का अधिकारियों ने लिया जायजा: खेतों में पहुंच रहा प्रशासनिक अमला

लैलूंगा और धरमजयगढ़ तहसील के गांवों में राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण, खसरों का पॉलीगॉन बनाकर दर्ज किया जा रहा रकबा
अक्टूबर 14, 2026

जनगणना 2027: नागरिक 10 से 24 जनवरी तक मोबाइल एप से कर सकेंगे स्व-गणना: 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

रायगढ़ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल एप संचालन तथा डिजिटल डेटा प्रविष्टि के तकनीकी निर्देश दिए गए।
अक्टूबर 14, 2026

रायगढ़ में समर्थन मूल्य पर होगी दलहन और तिलहन फसलों की खरीदी: 31 अक्टूबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य

पीएम-आशा योजना के तहत अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली और सोयाबीन की खरीदी के लिए जिले की 17 सहकारी समितियां अधिसूचित
अक्टूबर 14, 2026

सड़क और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक: ट्रैफिक सुधार और त्यौहारों के दौरान पंडालों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

कलेक्टर और एसएसपी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, इंडस्ट्रियल सेफ्टी हैंडबुक तैयार करने और त्योहारों पर सुरक्षा पुख्ता करने के दिए निर्देश
अक्टूबर 14, 2026

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकले युवक के साथ केलो डेम के पास लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

मारपीट कर आईफोन, मोटोरोला मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, तीसरे फरार साथी की तलाश जारी
अक्टूबर 14, 2026

बंगुरसिया साइन बोर्ड से लटकी मिली लाश: हत्या या आत्महत्या..? जांच में जुटी पुलिस

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में 40 से 45 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटीं।
अक्टूबर 14, 2026

10 माह के मासूम को 1.80 लाख में बेचा: पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद कर मां समेत पांच को पकड़ा

कुनकुरी क्षेत्र में महिला पर बिचौलिए के माध्यम से बच्चा बेचने का आरोप, विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर बच्चे को सकुशल बचाया
अक्टूबर 14, 2026