छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रायगढ़ प्रशासन और पुलिस! जिंदल स्टील एंड पावर के चार सुरक्षा गार्ड्स पर गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज! प्रदर्शन कर रहे ठेका श्रमिकों के साथ की थी मारपीट..

  • जिंदल कंपनी के 04 सुरक्षा गार्ड्स पर पुलिस ने तत्काल दर्ज की एफआईआर
  • प्रदर्शन कर रहे ठेका श्रमिकों के साथ मारपीट का मामला
  • कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

रायगढ़। जिंदल उद्योग के बाहर प्रदर्शन कर रहे ठेकाकर्मियों के साथ मार पीट करने वाले जिंदल स्टील एंड पावर के 04 सुरक्षा गार्ड्स पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामला संज्ञान पर आने पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

जिंदल स्टील एंड पावर में लाठी चार्ज

इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि जिंदल के ठेका मजदूरो के श्रमिकों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान दिनांक 21 दिसंबर 2023 को जिंदल कंपनी के सुरक्षा गार्ड के द्वारा ठेका मज़दूर सदानंद चौहान के सिर में, दुर्गा चरण पटेल के पैर में लाठी डण्डे से मारने से चोटे आई है।

पुलिस हिरासत में चारों आरोपी

जिस पर तत्काल प्रार्थी सदानंद चौहान पिता मनबोधी चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी – किरोड़ीमल नगर रायगढ़ के सूचना पर थाना कोतरारोड में अपराध क्रमांक 578/23 धारा 307 आईपीसी क़ायम कर घटना कारित करने वाले आरोपियों 04 जिंदल कंपनी के सुरक्षा गार्ड को तत्काल गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया मामले का विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

(1) संदीप यादव पिता राम अवतार यादव उम्र 21 साल निवासी नान्दपुर थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली कोतरारोड़

(2) अलाउद्दीन पिता रफ़ीकुद्दीन उम्र 40 साल निवासी सागन थाना कैथल जिला कैथल हरियाणा हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली कोतरारोड़

(3) राजेश कुमार पिता स्वर्गीय सुरजन दास उम्र 43 निवासी जांबा थाना पुंडरी जिला कैथल हरियाणा हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली कोतरारोड़

(4) गणेश कुमार चौहान पिता लकेश्वर प्रसाद चौहान उम्र 40 साल निवासी अकलतरा वार्ड क्रमांक 02 थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026