छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: ओडिशा से फरार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के तीन वाहन बरामद

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा के बलांगीर जिले से भागे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप डोंगरे ने रायगढ़ शहर में तीन अलग-अलग वाहन चोरियों को अंजाम दिया था। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसने इन चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और चोरी के वाहन भी बरामद करवा दिए।

कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 और 2024 में हुई तीन वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में प्रदीप डोंगरे की तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा के लुईसिंघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी आकाश नंद ने अपने मेमोरेंडम में इन चोरियों में प्रदीप डोंगरे के साथ मिलकर शामिल होने की बात स्वीकार की है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बापूनगर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान प्रदीप ने खुलासा किया कि उसने 2023 में जिला अस्पताल से एक नीली एक्टिवा (CG13AQ0841) और ₹13,500 नकद चोरी की थी। इसके बाद, 2024 में उसने अपने साथी आकाश नंद के साथ मिलकर शीतला मंदिर, कोतरारोड से APE सिटी ऑटो (CG13W6671) और रामभांठा क्षेत्र से एक एक्टिवा (CG15DP8807) व पर्स (जिसमें ₹500, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और पेन कार्ड थे) चोरी किए थे।

आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की रकम का उपयोग कर दिया था। प्रदीप डोंगरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अब उसके फरार साथी आकाश नंद की तलाश कर रही है और इसके लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।

यह कार्रवाई न सिर्फ शहर में हो रही वाहन चोरियों पर काबू पाने में मददगार साबित हुई, बल्कि पुलिस की कोशिशें अंतर्राज्यीय अपराधों पर भी असरदार रही हैं। इस सफलता में उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, श्रीराम साहू और उनके साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026