छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान : जनवरी में 56 गुमशुदा लोग परिजनों से मिले, 8 साल बाद लौटा खोया बेटा

  • एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
  • 16 में से 14 नाबालिग सकुशल बरामद, बहला-फुसलाकर भगाने वालों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़, 3 फरवरी 2026। जिले में अपनों से बिछड़े लोगों को मिलाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने जनवरी माह में रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक माह के भीतर दर्ज 59 गुमशुदगी के मामलों में से 56 लोगों को सकुशल ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिजनों से मिलाया।

नाबालिगों की सुरक्षा पर विशेष जोर

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी माह में जिले में कुल 16 नाबालिगों की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इनमें से 14 नाबालिगों को दस्तयाब कर लिया है। जांच में सामने आया कि कई मामलों में नाबालिगों को शादी का झांसा देकर या बहला-फुसलाकर भगाया गया था। ऐसे मामलों में पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की है।

​8 साल का इंतजार हुआ खत्म: महाराष्ट्र से मिला लापता बेटा

पुलिस की संवेदनशीलता का सबसे बड़ा उदाहरण कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहाँ एक परिवार का बेटा 2018 (करीब 8 साल) से लापता था। मानसिक रूप से कमजोर यह बालक घर से बिना बताए निकल गया था। कोतरारोड़ पुलिस ने हार नहीं मानी और सूचना तंत्र को सक्रिय रखा। अंततः पुलिस को महाराष्ट्र के सतारा स्थित बाल कल्याण गृह में बालक के होने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल सतारा पहुंची और युवक को वापस लाकर परिजनों को सौंपा। वर्षों बाद अपने बेटे को पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं।

पोस्को एक्ट में गिरफ्तार आरोपी

अन्य प्रमुख मामले और पुलिस की कार्रवाई

  • ​चक्रधरनगर: 13 सितंबर को गायब हुई नाबालिग को पुलिस ने आरोपी खीरसागर चौहान (27 वर्ष) के कब्जे से कोरबा से बरामद किया। आरोपी शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया था। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
  • ​धरमजयगढ़: 11 दिसंबर को लापता हुई किशोरी को पुलिस ने आरोपी रोशन बसोड़ (20 वर्ष) के पास से बरामद किया। आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
  • ​पुसौर: परिजनों से नाराज होकर घर से निकली एक छात्रा को पुलिस ने बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के सरिया से बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा।

अभिभावकों के लिए एसएसपी की सलाह

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस सफलता पर पुलिस टीमों की सराहना करते हुए आम जनता के लिए एक संदेश भी जारी किया है। उन्होंने कहा, “नाबालिगों से जुड़े अपराधों में पुलिस पूरी तरह सख्त है। बच्चों को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा।”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि

“जिले में ऑपरेशन मुस्कान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। गुम नाबालिगों एवं गुम इंसानों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें, उनकी गतिविधियों पर ध्यान दें तथा सोशल मीडिया संपर्कों की नियमित निगरानी करें।”

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026