छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान: 39 लोगों को किया गिरफ्तार! चोरी मारपीट आबकारी और अन्य मामलों के थे आरोपी

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस के द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी चोरी मारपीट आपकारी तथा अन्य अपराधों में आरोपी थे। नियत तिथि पर कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।

इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रेस रिलीज जारी करते हुए रायगढ़ पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की नियमित जांच पतासाजी जारी है। इसी क्रम में कल दिनांक 19 अप्रैल को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमों ने लंबे समय से फरार रहे 13 स्थायी और 26 गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें शीघ्र न्यायालय पेश किया जावेगा।

रायगढ़ पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

गिरफ्तार वारंटी- चोरी, मारपीट, आबकारी व विविध अपराधों के आरोपी हैं। नियत पेशी तिथि पर कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर इनके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी/स्थायी वारंट जारी किया गया था।

फरार वारंटियों पर अनुविभागवार कार्यवाही में रायगढ़ अनुविभाग के थाना कोतवाली से 02 स्थायी और 01 गिरफ्तारी वारंट, चक्रधरनगर से 03 स्थायी वारंट, जूटमिल से 04 गिरफ्तारी और 01 स्थायी वारंट, कोतरारोड़ से 08 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट तथा थाना पुसौर से 02 गिरफ्तारी वारंट कुल 22 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई है। वहीं पूंजीपथरा थाने द्वारा 02 स्थायी वारंट एवं थाना तमनार ने भी 01 स्थायी और 01 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की है।

खरसिया अनुविभाग में 08 फरार वारंटियों को पकड़ा गया है, जिसमें थाना छाल ने 04 गिरफ्तारी वारंट, चौकी जोबी ने 02 स्थायी वारंट और चौकी खरसिया ने 01 गिरफ्तारी और 01 स्थायी वारंट की तामिली की है।

इसी प्रकार धरमजयगढ़ अनुविभाग के थाना धरमजयगढ़ और चौकी रैरूमाखुर्द से 02-02 गिरफ्तारी वारंट तथा लैलूंगा से 01 गिरफ्तारी वारंट कुल 05 वारंटों की तामिली की गई है।

फरार आरोपियों एवं वारंटियों, शांति भंग करने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगा। पुलिस की अपील है कि माननीय न्यायालय से जारी समन/वारंट पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026