छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुसौर गैंगरेप मामले में 6 आरोपी दोषी करार: दो को उम्रकैद और चार को 20-20 साल की जेल

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायालय (एट्रोसिटी एक्ट) ने 28 सितंबर 2026 को फैसला सुनाते हुए सभी 6 आरोपियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास और चार अन्य दोषियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने पीड़िता को क्षतिपूर्ति योजना के तहत नियमानुसार प्रतिकर राशि प्रदान करने की भी अनुशंसा की है।

दो दोषियों को आजीवन कारावास, चार को 20 वर्ष की सजा

विशेष न्यायालय ने आरोपी सच्चिदानंद साहू उर्फ मुन्नू और उत्तम मिरधा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(2)(v) के तहत आजीवन कारावास से दंडित किया है। वहीं अन्य चार आरोपियों कृष्णा उर्फ राहुल चौहान, नरेन्द्र उर्फ छोटू सिदार, बबलू चौहान और राहुल खड़िया को भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) और धारा 190 (विधि विरुद्ध जमाव) के तहत 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है।

मेला देखने जा रही महिला को जबरन तालाब की ओर ले गए थे आरोपी

अभियोजन के अनुसार यह घटना 19 अगस्त 2024 की शाम को हुई थी। पीड़िता अकेले पैदल मेला देखने जा रही थी, तभी मुख्य मार्ग पर उसका पूर्व परिचित कृष्णा उर्फ राहुल चौहान अपने साथियों के साथ मिला। आरोप के अनुसार आरोपी पीड़िता को जबरन तालाब की तरफ ले गए, जहां अन्य युवक भी आ पहुंचे और सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को धमकाते हुए अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकलकर गांव की महिलाओं के पास पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद सरपंच को सूचना देकर 20 अगस्त 2024 को पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

नौ आरोपी में से आठ पकड़े गए, दो नाबालिक – एक की मौत

मामले में अपराध दर्ज होने के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला और तत्कालीन थाना प्रभारी पुसौर रोहित बंजारे के नेतृत्व में टीम ने धरपकड़ शुरू की थी। जांच के दौरान कुल 9 आरोपियों की पहचान हुई थी, जिनमें से 8 को पकड़ा गया था। पकड़े गए आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल थे, जिनका चालान पृथक रूप से किशोर न्यायालय में पेश किया गया। एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक फरार था, जिसकी मृत्यु हो जाने पर उसे प्रकरण से अलग किया गया।

प्रकरण में तत्कालीन सीएसपी आकाश शुक्ला द्वारा विवेचना पूरी कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया था। वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में सभी साक्षियों की समय पर न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई, जबकि विशेष लोक अभियोजक राजीव बेरीवाल ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की।

ख़बर शेयर करें:

Related News

छत्तीसगढ़ में रसोइयों के मानदेय के लिए 117 करोड़ रुपये का पुनर्विनियोजन मंजूर: संघ ने हड़ताल स्थगित की

तीन महीने से अटके भुगतान के समाधान के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, 30 सितंबर से स्कूलों में बहाल होगी मध्याह्न भोजन व्यवस्था।
सितम्बर 29, 2026

रायगढ़ में 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर: 26 जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की तैयारी पूरी
सितम्बर 29, 2026

इंडेन गैस एजेंसी में सिलेंडरों की हेराफेरी: 1800 से अधिक उपभोक्ताओं से फर्जीवाड़े पर 4 पर एफआईआर

जिंदल परिसर स्थित एजेंसी में जांच के दौरान 10.72 लाख रुपये के सिलेंडर कम मिले, डिलीवरी दिए बिना ऑनलाइन वितरण दर्ज करने का खुलासा
सितम्बर 29, 2026

महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग: पल्सर सवार दो युवक मंगलसूत्र झपटकर फरार

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के केलो विहार मार्ग पर हुई वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सितम्बर 29, 2026

महानदी जल विवाद: गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई 1 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

नई दिल्ली में होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भी रहेंगे मौजूद।
सितम्बर 29, 2026

Deadline Meeting : कलेक्टर ने कहा; योजनाओं और गिरदावरी के कामों में लाए तेजी, दीपावली पर पटाखा दुकानों के लिए कड़े सुरक्षा निर्देश

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को मैदानी कार्यों में तेजी लाने, शत-प्रतिशत गिरदावरी पूरी करने और सुरक्षा मानकों की जांच के दिए निर्देश
सितम्बर 29, 2026

महानदी का जलस्तर बढ़ने से पुसौर के गांवों में घुसा पानी: सूरजगढ़ और परसापाली के ग्रामीण राहत शिविरों में शिफ्ट

सूरजगढ़ के करीब 450 लोग प्रभावित, प्रशासन ने पड़ीगांव और छिछोर उमरिया में बनाए राहत शिविर
सितम्बर 28, 2026

रीलबाज अब हो गए ‘कंटेंट क्रिएटर’..? सरकारी मेहरबानी के बीच पहचान, प्रामाणिकता और जवाबदेही का बड़ा सवाल

 क्या सरकारी मेहरबानी से रीलबाज बन जाएंगे लोकतंत्र के नए प्रवक्ता? जानिए प्रामाणिकता, चयन और जवाबदेही के वे कड़े सवाल जिन पर टिकी है भविष्य की पत्रकारिता।
सितम्बर 27, 2026

रायगढ़ में 32 लाख रुपये की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में किया था सरेंडर

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस दबाव के बाद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, फर्जी बिल-वाउचर और दोपहिया वाहनों के नंबर दर्ज कर की गई थी गबन की वारदात
सितम्बर 26, 2026