छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रेलवे स्टेशन की पटरी पर सोनिया नगर के एक युवक की मौत: पुलिस की सायरन सुनकर भागा था…??

रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। यहां करीब रात 10:00 बजे से 10:30 के बीच एक युवक की लाश रेलवे स्टेशन की चौहद्दी में पार्सल ऑफिस के पास पटरी पर मिली है। रेलवे पुलिस ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। इस मामले में पुलिस सघन रूप से जांच कर रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त श्याम गोरख निवासी सोनिया नगर के रूप में हुई है। कल चक्रधर समारोह है, राज्यपाल, केन्द्रीय संस्कृति मंत्री यहां आने वाले हैं। एहतियातन पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी रूटिंग के  अनुसार रेलवे स्टेशन साइकिल स्टैंड के सामने से गुजरी। पुलिस की सायरन सुनकर युवक वहां से भागा और उसे पार्सल ऑफिस के पास तेज रफ्तार से आती एक ट्रेन के चपेट में आ गया। जिसमें उसका एक पैर कट गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस द्वारा कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई।

इस मामले में पता चला है कि मृतक वहां पहले ऑटो ड्राइवर था। फिलहाल अभी वह जिंदल स्टील  के किसी कॉन्टैक्टर के अंदर लेबर का काम कर रहा था। उसके ऊपर पहले से कई मारपीट और अन्य छिटपुट भी मामले दर्ज थे।

परिजनों को इस बात की सूचना मिली, तब वे लोग वहां पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी। परिजनों ने पार्सल ऑफिस के पास काफी हंगामा किया, जो की स्वाभाविक है! परिजनों ने आरोप लगाया कि  कि पुलिस ने उसे दौड़ाया, जिसके बाद ट्रैक में आकर उसकी मौत हो गई।

फिलहाल मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पुलिस भी अपने स्तर पर इसकी सघन जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है ताकि सच्चाई पता चल सके!

अभी तक

देखा जाए फिलहाल यह पूरी घटना रात अंधेरे में हुई है.. तो जंगल में मोर नाचा किसने देखा..??? वाली कहावत चरितार्थ होती है, फिलहाल कौवा कान लगा की तर्ज पर स्टेटमेंट देना..जल्दीबाजी होगी, सच होगा सामने आ ही जाएगा.. हर जगह सीसीटीवी कैमरे भी हैं!

इस मामले में हमारी टीम नजर रखे हुए हैं, जो भी अपडेट मिलेगी। आप लोगों से जरूरी तौर पर साझा की जाएगी!

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026