छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प और यात्री सुविधाओं का भी होगा विस्तार! बन रहा है रोड मैप: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

  • रायगढ़ रेलवे स्टेशन के अधोसंरचना विकास और यात्री सुविधा विस्तार के लिए बन रहा रोडमैप-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
  • वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रेल मंडल बिलासपुर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायगढ़ स्टेशन का किया निरीक्षण
  • रायगढ़ स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर विस्तार से हुई चर्चा

रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आज रेलमार्ग से बिलासपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ रायगढ़ रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे। बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम प्रवीण पांडेय, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सहित रेलवे व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान उनके साथ रहे।

इस मौके पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव के मार्गदर्शन में रेलवे सुविधाओं के विस्तार को लेकर वृहत कार्ययोजना के साथ काम किया जा रहा है। इसका अधिकतम लाभ रायगढ़ रेलवे स्टेशन को मिले इसके लिए स्थानीय स्तर पर लॉन्गटर्म प्लानिंग के साथ रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिससे जल्द रायगढ़ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो और यात्री सुविधाओं को विस्तार मिले।


 

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों से चर्चा करते वित्त मंत्री ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने रायगढ़ रेलवे परिसर के मुख्य द्वार पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। स्टेशन में सुविधाएं बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए एक अन्य टिकट काउंटर शुरू करने, यात्रियों के लिए वैकल्पिक एंट्री मार्ग तैयार करने, निर्माणाधीन लाइन का काम पूरा करने, ट्रेनों की गति बढ़ाने और नये टे्रनों के स्टापेज को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।

रेल अधिकारियों से चर्चा करते वित्त मंत्री ओपी चौधरी

उन्होंने कहा कि हम यहां यात्रियों को कितनी बेहतर सुविधाएं दे सकते हैं इसके लिए सभी विकल्पों पर कार्य हो रहा है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में डीआरएम श्री पांडेय से जानकारी ली। इस दौरान राजस्व विभाग का अमला भी मौजूद रहा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी समन्वय कर कार्यों को त्वरित गति से आगे बढ़ाएं।
 

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026