छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति को उड़ाया.. पति घायल पत्नी की मौत

रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पुटकापुरी निवासी महिला की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर देर रात तक प्रदर्शन किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका सुकांति महंत (35 वर्ष) अपने पति के साथ रोजी-मजदूरी का काम करने प्रतिदिन रायगढ़ आती थी। गुरुवार शाम लगभग 6.30 बजे काम समाप्त कर दंपती बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटेलपाली के पास सामने से आ रहे डंपर क्रमांक सीजी-13 AQ 4044 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुकांति सड़क पर गिर गई और डंपर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और नाराजगी जताते हुए मृतका के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।ग्रामीणों का कहना था कि यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आता है, लेकिन इस पर तेज रफ्तार से भारी वाहन चलाए जा रहे हैं। इसके कारण न केवल सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है, बल्कि लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीणों ने मृतका के परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास करती रही। देर रात तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत चलती रही। अंततः समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026