छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: RPF, GRP, स्टेशन मास्टर रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर पब्लिक से जबरिया वसूली..??

रायगढ़। इन दिनों रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग के नाम पर आम नागरिकों से अवैध वसूली की जा रही है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर साइकिल-बाइक स्टैंड और चार पहिया वाहन के लिए अलग जगह निर्धारित है। नियम के अनुसार रेलवे द्वारा इसके लिए पार्किंग शुल्क लिया जाता है। रेलवे स्टेशन के बाहर पिक एंड ड्रॉप, रेलवे डाक सेवा और एसबीआई का एटीएम भी है, यहाँ कोई पार्किंग चार्ज नही.. फिर भी वहां पर भी लोगों से जबरन वसूली की जा रही हैं और मना करने पर हुज्जतबाजी की जाती है। ऐसे में शरीफ आम आदमी 10-20 देकर पचड़े से निकलना ही उचित समझता है। एक तरह से कहा जा सकता है कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एटीएम से पैसे निकालने गए हो या चाहे डाकघर में अपना पत्र पोस्ट करने के लिए… अगर आप पैरों से चलकर गए हो तो कोई बात नहीं मगर आप गाड़ी से पहुँचे तो आपको पैसे देने ही होंगे।

स्टेशन के बाहर पिक एंड ड्रॉप पर वसूली

ऑटो स्टैंड निशुल्क मगर पिक एंड ड्राप, एटीएम और आरएमएस के लिए देना पड़ता है पैसा

आपको पता दे कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक ऑटो स्टैंड भी है मगर रेलवे रेलवे ने उन्हें निशुल्क कर दिया है। रेलवे से यात्रा करने वाले आम लोगों के लिए जो अपनी गाड़ियों को लंबे समय तक बाहर खड़ी करते हैं, उनके लिए अलग से पार्किंग स्टैंड बनाया गया है। इस पार्किंग स्टैंड के पैसे लगते हैं जो एक तरह से सही भी है.. मगर जो  लोग मात्र 5-10 मिनट के लिए रेलवे आरएमएस जाते हैं, पिक एंड ड्राप या एटीएम से पैसे निकालने पर जाते हैं। उनसे भी पार्किंग के नाम पर वसूली की जा रही है। जबकि इन जगहों पर कोई भी पार्किंग शुल्क नहीं लगता। लेकिन अब वसूली हो रही है!

रेलवे एटीएम के पास खड़ी गाड़ियों से भी हो रही वसूली

रेलवे प्रबंधन खामोश..?

स्टेशन के सबसे बड़े अधिकारी स्टेशन प्रबंधक के द्वारा स्टेशन के बाहर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे आम नागरिकों को पार्किंग की सही स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके। पब्लिक की जेब कट रही है और स्टेशन मास्टर (प्रबंधक) को शायद कुछ पता भी नहीं है, अगर पता है तो फिर पब्लिक की जेब क्यों काट रही है..? यही हाल रहा तो एक दिन रेलवे से आरएमएस और एटीएम को रेलवे की सरहद से दूर कहीं स्थापित करने की भी मांग उठने लगेगी। इस रेलवे की छवि भी बनी रहेगी और आम जनता को परेशानी भी नहीं होगी।

रेलवे आरएमएस के बाहर का दृश्य

ना कहीं बोर्ड ना ही कोई रेट लिस्ट और पार्किंग वेंडर..?

रेलवे स्टेशन के बाहर कहीं पार्किंग जोन का कोई भी बोर्ड दिखाई नही देता और ना ही पार्किंग शुल्क को लेकर कोई स्टैंडर्ड रेट लिस्ट। ऐसे में आने वाली पब्लिक को यह भी पता नहीं होता कि कहाँ पार्किंग जोन है और कौन सी जगह नो पार्किंग जोन हैं?  रेलवे ने इसके लिए जगह भी निर्धारित की है या नहीं..?? कहां गाड़ी खड़ा करने पर पैसे लगेंगे और कहां नहीं..?  लोगों से पार्किंग टैक्स वसूलने वाली कौन सी फर्म है, कोई फर्म है भी या नहीं या ऐसे ही हाथ में कोई रसीद लेकर रास्ते चलते वसूली कर रहा है। कहीं कुछ पता नहीं चलता! कम से कम एक बोर्ड तो ऐसा होना चाहिए जहां पार्किंग संबंधित जानकारी हो। यह सारी व्यवस्था और जवाबदारी रेलवे स्टेशन प्रबंधक की है। ऐसा ना होने के कारण ही पब्लिक की जेब आराम से काटी जा रही है।

आरपीएफ और जीआरपी भी.. और बाहर वसूली..??

ऐसा नहीं हो सकता की स्टेशन के अंदर बैठे हुए स्टेशन मास्टर या अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को यह पता ना हो कि बाहर क्या वसूली चल रही है..?? रेलवे के पास जीआरपी भी है और आरपीएफ भी। सारे अधिकार होने के बावजूद भी अगर,  स्टेशन के बाहर पब्लिक से रेलवे के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली हो रही है तो इसके दो ही मायने निकलते हैं! या तो बाहर वालों को अंदर वालों का वरदहस्त प्राप्त  है या फ़िर रायगढ़ रेलवे का सिस्टम फैलियर है..

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026