छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ सट्टा कांड की ‘क्रोनोलॉजी’: ओ.पी. चौधरी की एक बधाई और भड़क गई कांग्रेस! भूपेश की एंट्री से लेकर बीजेपी के पलटवार तक, आरोपी करन पर प्रदेश में छिड़ा ‘फोटो वॉर’… मगर पब्लिक के हीरो बन गए SSP शशि मोहन सिंह!

रायगढ़। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला के 1 करोड़ के कैश कांड ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में ऐसा भूचाल ला दिया है, जिसकी पटकथा किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। इस मामले में गिरफ्तार महज 32 साल का करण अग्रवाल रातों-रात सियासत का केंद्र बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे ‘सियासी घमासान’ की शुरुआत पुलिस के खुलासे और उसके ठीक एक घंटे बाद आए सूबे के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के एक ‘बधाई संदेश’ से हुई। मंत्री के पोस्ट करते ही कांग्रेस का ‘आईटी सेल’ एक्टिव हुआ और फिर आरोपी करण की सोशल मीडिया प्रोफाइल, सुमेरु पर्वत बन गया और सोशल मीडिया स्वयं समुद्र! इसके बाद हुई ‘प्रोफाइल मंथन’ से ऐसा ‘खजाना’ निकला, जिसने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक ‘महासंग्राम’ छेड़ दिया। हालांकि, इन दिग्गजों के फोटो वॉर के बीच रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह पब्लिक के बीच पुलिसिंग के ‘रियल हीरो’ बनकर उभरे हैं, जिन्होंने किसी रसूख की परवाह किए बिना इस सिंडिकेट पर सीधा प्रहार किया।

​हाइलाइट्स

  • ​खुलासे के महज 1 घंटे के भीतर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ पुलिस को दी थी बधाई
  • ​मंत्री के पोस्ट के बाद एक्टिव हुआ कांग्रेस का IT सेल, आरोपी करण की प्रोफाइल से निकालीं भाजपा नेताओं संग तस्वीरें
  • रात 9 बजते ही पूर्व CM भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस की बड़ी एंट्री
  • ​पलटवार में उतरी लोकल भाजपा: जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान की टीम ने जारी की ‘टी.एस. बाबा’ के साथ करण की तस्वीर
  • ​लोकल स्तर पर मुट्ठी भर ही सही, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
  • ​’फोटो वॉर’ के बीच पुलिस के सख्त एक्शन ने लूटी महफिल, SSP शशि मोहन सिंह की हो रही चहुंओर तारीफ

​ओ.पी. चौधरी की बधाई और कांग्रेस IT सेल का ‘सर्च ऑपरेशन’

इस पूरे घटनाक्रम की टाइमिंग और क्रोनोलॉजी बेहद दिलचस्प है। रायगढ़ पुलिस ने जैसे ही 1 करोड़ से अधिक के सट्टा-हवाला नेटवर्क का खुलासा किया, उसके घंटे भर के भीतर ही रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए ट्वीट और फेसबुक पोस्ट कर दिया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की फेसबुक पोस्ट

मंत्री का पोस्ट गिरना था कि कांग्रेस की आईटी (IT) टीम तुरंत ‘एक्शन मोड’ में आ गई। उन्होंने सीधे सट्टा मामले में गिरफ्तार करण अग्रवाल की सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगालनी शुरू कर दी। और वहां कांग्रेस के हाथ एक बड़ा सियासी हथियार लग गया, करण की प्रोफाइल पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ उसकी पुरानी तस्वीरें आसानी से मिल गईं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फेसबुक पोस्ट

रात 9 बजे भूपेश की एंट्री:

हाथ में तस्वीरें आते ही कांग्रेस ने बड़ा सियासी दांव चल दिया। रात करीब 9 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CPCC) के आधिकारिक पेज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन तस्वीरों को पोस्ट कर सीधा राजनीतिक हमला बोल दिया। भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बयान कॉपी पेस्ट थे। दोनों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी और भाजपा सरकार तंज कसते हुए कहा कि  “भाजपा की सत्ता, भाजपा का सट्टा !! वित्त मंत्री ओपी चौधरी जिस ‘गुड़ गरवरेस” और “जीरो टॉलरेंस” का भाषण देते नहीं थकते, उसी सत्ता के साये में रायगाढ के उनकेकरीबी करन चौधरी जैसे चेहरे करोड़ों के सद्टा, हवाला और ब्लैकमनी नेटवर्क के संचालक निकले ।”

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सोशल मीडिया पोस्ट

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूछा कि “जीरो टॉलरेंस और सुशासन का भाषण देने वाली सरकार के साये में इतना बड़ा सट्टा और हवाला नेटवर्क कैसे चल रहा था?”

​अरुण धर दीवान और लोकल भाजपा का पलटवार

पूर्व सीएम की एंट्री से सियासी पारा ऐसा चढ़ा कि रायगढ़ की लोकल भाजपा को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा। रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान और उनकी लोकल टीम ने पलटवार करते हुए करण अग्रवाल की एक तस्वीर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और कद्दावर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव (बाबा) के साथ वायरल कर दी।

रायगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर का फेसबुक पोस्ट एवं लिंक

भाजपा ने सीधा सवाल दागा कि “असली कप्तान कौन? कांग्रेस के राज में आरोपियों को बचाया जाता था, भाजपा सरकार में तस्वीरें नहीं, अपराध देखकर कार्रवाई होती है।” वहीं, इसके जवाब में रायगढ़ के स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता, भले ही गिनती में मुट्ठी भर थे, लेकिन उन्होंने भी पूरी ताकत के साथ सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। फिलहाल सोशल मीडिया में दोनों ही पार्टियों का अखाड़ा खुला हुआ है, शाम तक माहौल और गर्म होने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया में कांग्रेस और भाजपा के लोकल नेताओं की बीच छिड़ी फोटो वार के कुछ स्क्रीनशॉट

​’फोटो वॉर’ के बीच ‘रियल हीरो’ बनी रायगढ़ पुलिस

कांग्रेस और भाजपा के इस भारी आरोप-प्रत्यारोप और ‘तस्वीरों के खेल’ से एक बात तो साफ हो गई है कि गिरफ्तार करण अग्रवाल की पहुंच सत्ता और विपक्ष, दोनों के गलियारों तक थी। लेकिन इस पूरे एपिसोड में सबसे चमकदार चेहरा रायगढ़ पुलिस और एसएसपी शशि मोहन सिंह का रहा।

मामले का खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रायगढ़ एसपी शशि मोहन सिंह

जिस आरोपी की नेताओं के साथ तस्वीरें आज राजनीतिक भूचाल ला रही हैं, मगर पब्लिक में चर्चा हैं कि रायगढ़ पुलिस ने बिना किसी राजनीतिक दबाव की परवाह किए सामाजिक बुराई बने सट्टे पर अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा प्रहार किया। पुलिस की इस निष्पक्ष और बेखौफ कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि रायगढ़ में अब कोई ‘गॉडफादर’ काम नहीं आएगा। शहर की जनता अब सियासतदानों के ‘फोटो वॉर’ से ज्यादा, पुलिस के इस कड़क ‘एक्शन’ पर तालियां बजा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026