छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों के जीवन में शिक्षा की अलख जगाती शासन की छात्रवृति योजना

रायगढ़ : राज्य शासन द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही उनके बच्चों के जीवन में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य भी कर रही है। जिसके लिए शासन अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे पढ़ाई में सहायता होने से बच्चों में पढ़ाई को लेकर ललक बढऩे लगी है।

शासन द्वारा बच्चों के पढ़ाई के लिए सहायता मिलने से परिजन भी काफी खुश है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा वनोपज से संबंधित लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही हैं, इसी प्रकार छात्रवृत्ति योजना भी संचालित की जा रही है। जो विशेषाकृत तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों के लिए होता है। इससे शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को विभिन्न प्रकार के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए प्रबलता प्रदान कर रही है। जिससे अब ग्रामीण क्षेत्र में भी शासन की योजना से शिक्षा की अलख जलने लगी है।

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति स्तर पर प्रतिवर्ष एक विद्यार्थी को व्यावसायिक कोर्स जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि, एमबीए एवं नर्सिंग में प्रवेश लेने वाले को प्रथम वर्ष में 10 हजार रुपए, इसके बाद द्वितीय एवं बाद के वर्षो में 5 हजार रुपए प्रतिवर्ष अधिकतम कुल 4 वर्षों में राशि उपलब्ध कराई जाती है। गैर-व्यावसायिक स्नातक कोर्स के लिए अनुदान योजना के तहत प्रत्येक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष एक विद्यार्थी बीए, बीकाम, बीएससी में प्रवेश लेने वाले को प्रथम वर्ष में 5 हजार, द्वितीय वर्ष में 4 हजार एवं तृतीय वर्ष में 3 हजार रुपए दी जाती है।

जिले के 1500 से अधिक विद्याथियों को लगभग डेढ़ करोड़ की मिली छात्रवृति

मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत संग्राहक समिति क्षेत्र में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले एक छात्र एवं एक छात्रा को कक्षा आठवी में 2 हजार, कक्षा दसवीं में 2 हजार 500 तथा बारहवीं में 3 हजार देने का प्रावधान है। इसी प्रकार प्रतिभाशाली छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत समिति क्षेत्र में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को 25 हजार पुरस्कार राशि देने का प्रावधान है।

ग्राम गौरमुडी निवासी अनुराग ने बताया की गैर व्यावसायिक छात्रवृत्ति में उनका चयन हुआ है, योजना के तहत उन्हें प्रथम वर्ष में 5 हजार, दूसरे वर्ष में 4 हजार तथा तीसरे वर्ष में 3 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा की इस योजना का लाभ उन्हे उनके परिवार के तेन्दूपत्ता संग्राहक के रूप में जुडऩे के कारण मिला है। इससे पढ़ाई में काफी सहायता मिल जाती है। इसी प्रकार ग्राम खैरपुर निवासी जितेश कुमार ने बताया कि उसका परिवार तेंदूपत्ता संग्राहक के रूप में संलग्न है, जिसके तहत उनका चयन मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रवृत्ति योजना में हुआ और उसको दोनों योजनाओं की राशि प्राप्त हुई है।

शत-प्रतिशत आवेदनों का किया गया निराकरण
वर्ष 2021-22 में गैर व्यवसायिक योजना के अन्तर्गत रायगढ़ वनमण्डल में कुल 98 आवेदन में 4 लाख 47 हजार रूपए की राशि वितरित की गई। व्यवसायिक योजना अन्तर्गत 15 आवेदनों में 1 लाख 25 हजार रुपए, मेधावी योजना के तहत 274 आवेदनों पर 6 लाख 82 हजार 500 रुपए तथा प्रतिभाशाली योजना अन्तर्गत 475 आवेदनों में 81 लाख 15 हजार रूपए वितरित की गई।

इस प्रकार 862 कुल आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करते हुए 93 लाख 69 हजार 500 रूपए वितरित किया गया। इसी प्रकार धरमजयगढ़ वनमण्डल में गैर व्यवसायिक योजना के अन्तर्गत 140 आवेदनों में 6 लाख 3 हजार रूपए, व्यवसायिक योजना अन्तर्गत 25 आवेदनों में 1 लाख 80 हजार रुपए, मेधावी योजना के तहत 309 आवेदनों पर 7 लाख 69 हजार 500 रुपए तथा प्रतिभाशाली योजना अन्तर्गत 199 आवेदनों में 34 लाख 85 हजार रूपए वितरित की गई। इस प्रकार जिले के कुल 01 हजार 535 विद्याथियों को 01 करोड़ 44 लाख 6 हजार 500 छात्रवृति के रूप में प्रदान की गई।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026