छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: सनसनीखेज मर्डर का खुलासा! बीच सड़क पर बेरहमी से की गई थी हत्या.. 8 लोगो पर था शक.. दोस्त ने ली थी सुपारी

रायगढ़। जिले की कापू पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। यहां एक युवक संजय प्रधान की बीच सड़क में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में युवक के दोस्त कृष्णा राठिया और उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति कुलदीप प्रधान को गिरफ्तार किया है।

घटना के संबंध में मृतक संजय प्रधान (32 वर्ष) के पिता ने बताया कि वारदात के दिन मृतक अपनी पत्नी को यह कह कर निकला था कि वह चिड़िया मारने जा रहा है। शाम करीब 7.30 बजे संजय का शव गांव गली सीसी रोड में पड़ा होने की जानकारी मिलने पर वह दौड़ते भागते अटल चौंक पर गया. वहां जाकर देखा तो उसका बेटा संजय औधे मुंह गिरा हुआ था। उसके सिर और पिछले हिस्से में धारदार हथियार से मारने का निशान था. देखने से साफ़ साफ़ लग रहा था कि किसी ने टंगिया से मारकर उसकी हत्या कर दी है.

दोनो आरोपी

8 लोगो पर शक

पुलिस को ग्रामीणों से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि मृतक संजय प्रधान, भतीजे कुलदीप प्रधान से पुराना झगड़ा विवाद है। दोनों परिवार की बातचीत बंद है। वहीं घटना दिनांक को मृतक संजय प्रधान के साथ गांव के कृष्णा राठिया को साथ देखा गया था। पुलिस टीम ने दोनों संदेही- संजय प्रधान, कृष्णा राठिया समेत 7-8 अन्य संदेहियों से पृथक-पृथक पूछताछ किया। संदेही कुलदीप प्रधान घटना से इंकार कर दिनांक को घर में होना कहकर लगातार अपना बयान बदल रहा था। कुलदीप अन्य व्यक्तियों पर हत्या का संदेह व्यक्त करता जिनसे भी पुलिस हिकमत अमली से पूछताछ कर अपनी जांच आगे बढ़ा रही थी।

इसी बीच कुछ गवाहों ने वारदात के दिन के शाम संजय प्रधान, कृष्णा राठिया और कुलदीप प्रधान को साथ देखना बताये। पुन: कुलदीप प्रधान और कृष्णा राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर हत्या करना स्वीकार किया।

हिरासत में दोनों आरोपी

दोस्त की दी मात्र दस हज़ार में दी सुपारी

आरोपी कृष्णा राठिया ने बताया कि कुलदीप प्रधान के चाचा अशोक प्रधान और संजय प्रधान के बीच पूर्व से झगड़ा विवाद था। कुलदीप बोला कि संजय से दोस्ती है। तुम्हारे घर संजय का आना जाना है। मौका देखकर उसे जान से मार दो जिसके लिए तुम्हें ₹10,000 दूंगा। पैसे के लालच में संजय की हत्या के लिये तैयार हो गया।

पहले दारू पार्टी फिर ..

आरोपी कृष्णा ने आगे बताया कि 4 दिसंबर को संजय के साथ खूब नशा किया था। शाम को दोनों कृष्णा के घर आंगन में बैठे थे । उसी समय कुलदीप आया, कुलदीप के साथ संजय को मारने के लिए टांगी लेकर दोनों दौड़ाये। संजय भागते हुए गांव के सीसी रोड़ की ओर आ गया। तब उसे कृष्णा राठिया सीसी रोड में टांगिया के धार वाले हिस्से से सिर पीछे ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी कृष्णा राठिया के मेमोरेंडम कथन पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर बरामद किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026