छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर: 26 जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

रायगढ़। जिले के सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में 1 से 7 अक्टूबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत लगने वाले इन शिविरों में शासन की 26 प्रमुख जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं से पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा।

शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाना और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

तारीखवार शिविरों का पूरा कार्यक्रम

कार्यालय कलेक्टर पंचायत शाखा रायगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को धरमजयगढ़ विधानसभा के खेलभाठा दर्रीडीह, लैलूंगा के नगर पंचायत कार्यालय परिसर और खरसिया विधानसभा क्षेत्र के जनपद पुसौर स्थित मंगल भवन तिलगी में शिविर आयोजित होंगे। 2 अक्टूबर को लैलूंगा अंतर्गत जनपद पंचायत तमनार के हाईस्कूल मैदान देवगढ़, रायगढ़ के जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत बाघाडोला और धरमजयगढ़ के नगर पंचायत कार्यालय परिसर घरघोड़ा में शिविर लगेंगे।

3 अक्टूबर को खरसिया के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय मुरा, रायगढ़ नगर पालिक निगम कार्यालय परिसर और नगर पंचायत कार्यालय पुसौर में कार्यक्रम होगा। 4 अक्टूबर को रायगढ़ जनपद के स्कूल प्रांगण जुर्डा और नगर पालिका परिषद खरसिया में शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को घरघोड़ा के माध्यमिक शाला अमलीडीह एवं नगर पंचायत कार्यालय धरमजयगढ़ में आयोजन होगा। 6 अक्टूबर को जनपद पंचायत लैलूंगा के हाईस्कूल प्रांगण नारायणपुर और 7 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय परिसर तमनार व हाईस्कूल परिसर खम्हार में शिविर संपन्न होंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

शिविरों के सुचारू संचालन के लिए संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर पालिक निगम रायगढ़ क्षेत्र के लिए आयुक्त नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026